उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के चीनी मिल घोटाले( Sugar Mill Scam )में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बसपा के पूर्व एमएलसी मोहम्मद इकबाल (Mohammad Iqbal).द्वारा 2010-11 में खरीदी गई सात चीनी मिलों को प्रवर्तन निदेशालय ने अटैच कर लिया है। इन चीनी मिलों की कीमत 1097.18 करोड़ रुपये आंकी है उसे इकबाल ने अपनी शेल कंपनियों केनाम पर महज 60.28 करेाड़ रुपये में खरीदा था।
प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के सूत्रों ने बताया कि मोहम्मद इकबाल के स्वामित्व वाली सात चीनी मिलों को अटैच किया गया है। इसकी कीमत 1097 करोड़, 18 लाख 10250 रुपये है। यह कार्रवाई प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत की गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने दो साल पहले इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। प्रवर्तन निदेशालय के अलावा केंद्रीय एजेंसी सीरियस फ्राड इंवेस्टीगेशन आफिस की जांच में भी अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने की पुष्टि हुई है। आरोप है कि शेल कंपनियों नम्रता मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड और ग्रिआशो कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के जरिए यह चीनी मिलें ( Sugar Mill Scam )खरीदी गई थीं।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सूत्रों के मुताबिक इकबाल ने ग्रिआशो कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और नम्रता प्राइवेट लिमिटेड ने सात ऐसी कंपनियों को खरीदा जो 2011 में ही रजिस्टर हुई थीं। यह कंपनियां थी एब्लेज चीनी मिल्स प्राइवेट लिमिटेड, आदर्श शुगर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, एजिल शुगर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, ईकोन शुगर मिल्स प्राइवेट लिमिटेड, मैजेस्टी शुगर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, मास्टिफ़ शुगर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड और ओकरा शुगर्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
इकबाल ने अपने सहयोगियों और परिवार के लोगों की मदद से शेल कंपनियों के नाम पर जिन चीनी मिलों( Sugar Mill Scam ) को कौड़ियों के भाव में खरीदा था। जिन चीनी मिलों की कीमत प्रवर्तन निदेशालय ने 1097 करोड़ रुपये से अधिक आंकी है उसे इकबाल की कंपनियों ने महज 60.28 करोड़ रुपये में खरीदा था। जिन चीनी मिलों को खरीदा गया था उसमें कुशीनगर की लक्ष्मीगंज शुगर यूनिट, रामकोला यूनिट और छितौनी युनिट, बरेली यूनिट, देवरिया यूनिट, हरदोई यूनिट और बाराबंकी यूनिट शामिल थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?