जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के बारामूला ( Baramulla ) जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अल बद्र आतंकी संगठन का डिवीजनल कमांडर गनई ख्वाजा को ढेर कर दिया है। मारे गए आतंकी से हथियार और गोलियां बरामद की गई हैं। फिलहाल इलाके में ऑपरेशन जारी है। कुछ और आतंकियों के घिरे होने की आशंका है। यह एनकाउंटर शाम करीब 7 बजे शुरू हुआ था।
जम्मू कश्मीर पुलिस के कश्मीर आईजी विजय कुमार ने गनी की मौत को बड़ी कामयाबी बताया है। मौके से हथियार भी बरामद हुए हैं।मंगलवार शाम सुरक्षाबलों को सोपोर के तुजर शरीफ इलाके में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला। इसके आधार पर सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस ने साझा तलाशी अभियान चलाया। घेरा सख्त होता देख मकान में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन सुरक्षा बलों ने संयम बरतते हुए उन्हें समर्पण का मौका दिया।
बार-बार के अनुरोध के बाद भी आतंकी समर्पण करने के बजाय फायरिंग करते रहे तो सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक आतंकी मार गिराया गया।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,बारामूला ( Baramulla ) मे शाम को पुलिस और सुरक्षाबलों को इस इलाके में आतंकवादी छिपे होने की पुख्ता जानकारी मिली थी ।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाम को बारामूला ( Baramulla ) जिले में इलाके की घेराबंदी की गई। सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक एनकाउंटर जारी है। गांव में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?