जम्मू-कश्मीर पुलिस ( Jammu and Kashmir Police ) के एक कांस्टेबल ने मंगलवार की रात ससुराल में अपनी पत्नी, सास व ससुर की सर्विस राइफल एके-47 से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सतवारी थाना क्षेत्र के फ्लायं मंडाल इलाके के अलोरा गांव की है।जम्मू में प्रमोशन की खुशी मनाने ससुराल पहुंचे पुलिसकर्मी (J&K Policeman) ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना के कुछ देर बाद पुलिसकर्मी को उसके गजनसू गांव स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।
जम्मू-कश्मीर पुलिस (J&K Policeman) कांस्टेबल राजेंद्र कुमार मंगलवार की रात लगभग नौ बजे अपनी ससुराल अलोरा पहुंचा। उसने वहां पहुंचकर लोगों को बताया कि उसका प्रमोशन हो गया है। पहले उसने ससुराल के लोगों को मिठाई खिलाई और खुशी जताने के लिए हवाई फायरिंग की। अचानक उसने पत्नी सीमा देवी, सास राज कुमारी और सुसर रमेश कुमार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।
तीनों गोली लगने के बाद खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। उसने साले पर भी फायर किया, लेकिन वह बच निकला। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। इस बीच खून ज्यादा बहने से सास की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी और ससुर ने जीएमसी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सतवारी पुलिस की एक टीम ने गजनसू से राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस(J&K Policeman) कांस्टेबल राजेंद्र सिंह अलोरा में वारदात से पहले रिश्तेदारों की दुकान में गया था। यहां पर उसने हेडकांस्टेबल बनने की खुशी में उन्हें मिठाई भी खिलाई। यहां उसने कहा था कि आज ससुराल में इतनी खुशी मनाई जाएगी कि सब लोग याद रखेंगे।
तिहरे हत्याकांड में बच गए दोनों बच्चों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे पीड़ित परिवार के सदस्यों पर पुलिस ने जीएमसी अस्पताल के बाहर लाठीचार्ज कर दिया। बच्चों को मुआवाजा देने की मांग को लेकर पीड़ित परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने जीएमसी अस्पताल के बाहर महेशपुरा चौक पर ट्रैक्टर ट्राली लाकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया था। पुलिस ने इसके बाद हल्का लाठीचार्ज कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को वहां से खदेड दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?