पश्चिम बंगाल ( West Bengal) के कोलकाता ( Kolkata )महानगर के स्ट्रांड रोड स्थित न्यू कोलाघाट बिल्डिंग के 13 व 12वें माले पर सोमवार शाम भयावह आग लग गई। उक्त इमारत में पूर्वोत्तर रेलवे के कार्यालय हैं और भूतल पर रेलवे का कंप्यूटरीकृत टिकट आरक्षण केंद्र है। दमकल के 15 इंजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार दमकल कर्मी, एक रेलवे पुलिस कर्मी, एक एएसआइ तथा एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। इस अग्निकांड के कारण पूर्व रेलवे की ऑनलाइन बुकिंग तथा उत्तर पूर्व रेलवे की टिकट बुकिंग पूरी तरह बाधित हो गई है।
कोलकाता ( Kolkata ) की इस बिल्डिंग में पूर्वोत्तर रेलवे का ऑफिस भी हैं। सूत्रों ने बताया कि आग लगने से पहले इमारत में धमाका हुआ था। पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी भी मौके पर पहुंची हैं।कोलकाता नगर निगम के महापौर फिरहाद हकीम और पश्चिम बंगाल के फायर मिनिस्टर सुजीत बोस पहले ही मौके पर पहुंच गए थे। बोस ने बताया कि कम जगह होने की वजह से आग बुझाने में दिक्कत हो रही है। इसके बावजूद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी अपने काम में जुटे हैं। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि आग शाम 6.10 बजे लगी थी।
वहीं, कोलकाता ( Kolkata )पुलिस ने बताया कि न्यू कोइलाघाट बिल्डिंग में आग लगने की वजह की पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके ग्राउंड फ्लोर पर एक कम्प्यूटराइज्ड टिकट बुकिंग सेंटर था। आग लगने के बाद पूर्वी रेलवे के सभी जोन में टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग रोक दी गई है। कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आग बुझाने के लिए रोड पर ट्रैफिक रोक दिया गया। हमने ज्यादातर फ्लोर को खाली करा दिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?