पश्चिम बंगाल ( West Bengal) की राजधानी कोलकाता ( Kolkata ) के बड़ा बाजार इलाके में स्ट्रैंड रोड पर एक बहुमंजिला रेलवे की बिल्डिंग में अग्निकांड में 9 लोगों की मौत हो गई। इस इमारत में पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी रेलवे के जोनल कार्यालय हैं। हादसे के बाद राजनीति तेज हो गई है। घटनास्थल पर पहुंचीं सीएम ममता बनर्जी ने रेलवे पर आरोप लगाए, जिस पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने जवाब भी दिया। वहीं प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान किया है। इस अग्निकांड की वजह से पूर्वी क्षेत्र में IRCTC टिकट बुकिंग पर भी असर पड़ा है।जिसकी वजह से पूर्वी भारत में टिकट बुकिंग की सेवा प्रभावित हुई है। आग के कारण पैसेंजर रिजर्वेशन सर्विस (पीआरएस) का सर्वर ठप हो गया है। सर्वर ठप होने की वजह से पूर्वी भारत में कंप्यूटराइज टिकट बुकिंग प्रभावित हुई है।
घटनास्थल पर पहुंचीं मुख्यमंत्री ने कहा, ‘यह प्रॉपर्टी रेलवे( Railway ) की है। यह उनकी जिम्मेदारी है लेकिन वे बिल्डिंग का मैप उपलब्ध नहीं करा सके। मैं इस हादसे पर राजनीति नहीं करना चाहती हूं लेकिन रेलवे की तरफ से कोई भी यहां नहीं आया है।’ उन्होंने इसके साथ ही ऐलान किया कि राज्य सरकार इस घटना के प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा और प्रत्येक मृतक के एक निकट परिजन को सरकारी नौकरी देगी।
पूर्वी रेलवे के जनरल मैनैजर मनोज जोशी ने कहा, ‘रेलवे के अधिकारी वहां मौजूद हैं। जिस भी चीज की जरूरत है, उसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हो सकता है तुरंत कोई मैप उपलब्ध ना कराया जा सका हो। बिल्डिंग के बारे में गाइड करने के लिए रेलवे के स्टाफ मेंबर मौजूद हैं।’ जानकारी के मुताबिक इमारत की 13वीं मंजिल पर यह आग लगी।
वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘ कोलकाता ( Kolkata ) हादसे में जान गंवाने वाले 9 लोगों के परिजन के प्रति गहरी संवेदना है। इनमें अग्निशमन दल के 4 कर्मी, 2 रेलवे कर्मी, एक पुलिसकर्मी शामिल हैं। ये सभी कोलकाता के ईस्टर्न रेलवे स्ट्रैंड रोड ऑफिस में लगी आग को बुझाने में लगे हुए थे। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के दौरान रेलवे की तरफ से राज्य सरकार को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गईं। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन कर दिया गया है, जिसमें रेल विभाग के 4 प्रमुख भी शामिल रहेंगे।’
पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi )ने कोलकाता ( Kolkata ) हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया। यह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष की तरफ से दी जाएगी। वहीं गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये मुहैया कराए जाएंगे।
कोलकाता ( Kolkata ) पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम 6 बजकर 10 मिनट के आसपास यह घटना घटी। लोगों ने इमारत में आग की लपटों को उठते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद दमकल की 8 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि इस बिल्डिंग में रेलवे का भी कार्यालय है। इमारत के भूतल पर कंप्यूटरकृत टिकट बुकिंग केंद्र भी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?