उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा( AGRA) जिले में मां-बेटी की बेरहमी से हत्या करने वाले हत्यारे युवक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बटेश्वर क्षेत्र में मंगलवार तड़के शिकोहाबाद मार्ग पर आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसमें आरोपी के पैर में गोली लगी है। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और बाइक बरामद की है।
आगरा( AGRA) के थाना बाह के कस्बा जरार स्थित हवेली मोहल्ले में रविवार रात को एकतरफा प्यार में युवक गोविंद ने 19 वर्षीय कामिनी और उसकी मां शारदा देवी (50) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। चीखपुकार सुनकर बचाने आई कामिनी की भाभी रेखा पर भी चाकू से वार किया था। उन्होंने अपने बच्चे के साथ कमरे में बंद होकर जान बचाई। मां-बेटी की हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मां-बेटी की हत्या से हड़कंप मच गया था। आईजी ए. सतीश गणेश और एसएसपी बबलू कुमार ने आरोपी की धरपकड़ के लिए पांच टीमें बनाई थीं। उसकी तलाश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में भी दबिश दी गई थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बटेश्वर क्षेत्र में है। इस पर पुलिस ने उसे शिकोहाबाद मार्ग पर घेर लिया।
खुद को घिरा देख आरोपी गोविंद ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें पैर में गोली लगने से आरोपी सड़क पर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा और बाइक बरामद हुई है। जिस चाकू से उसने मां-बेटी की हत्या की थी, वह अभी बरामद नहीं हुआ है।
आगरा( AGRA) के जरार निवासी शारदा देवी की बेटी कामिनी 11वीं कक्षा की छात्रा थी। आरोप है कि गोविंद एक साल से कामिनी को परेशान कर रहा था। थाना बाह के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक 20 दिन पहले कामिनी का रिश्ता तय हुआ था। दो साल बाद उसकी शादी होनी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने एकतरफा प्यार में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?