उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बलिया ( Ballia) जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उदयभान नई बस्ती में गुरुवार को पति-पत्नी ने आत्महत्या (suicide ) कर ली। सूचना मिलते ही एसपी डॉ. विपिन ताडा, सीओ अरूण कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बलिया ( Ballia) पुलिस के अनुसार, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के महथापार निवासी मनोज कुमार गुप्ता(26) पत्नी खुश्बू(21) और पुत्र कन्हैया गुप्ता(4 माह) के साथ कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उदयभान नई बस्ती में रामकुमार राय के मकान में किराये पर रहता था। साथ में माता-पिता भी रहते थे। वह यहां पिछले पांच साल से रह रहा था। मनोज की शादी करीब डेढ़ साल पहले ही हुई थी।
मनोज अपने पिता के साथ शहर कोतवाली के कुंवर सिंह चौराहा के पास जूस और फल बेचने का काम करता था। गुरुवार की सुबह में करीब तीन बजे मनोज ने अपने बेटे को उसकी दादी के कमरे में पहुंचा दिया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।कुछ देर बाद बच्चे के काफी रोने पर मनोज की मां उसे देने के लिए गईं। काफी आवाज देने के बाद अंदर से दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने अगल-बगल के लोगों को आवाज दी।
परिजनों को कुछ संदेह होने पर उन्होंने इसकी सूचना इसी मोहल्ले में रह रहे अपने रिश्तेदारों को दी। जिसके बाद 112 नंबर पर पुलिस सूचना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि मनोज पंखे से लटका हुआ है और उसकी पत्नी नीचे फर्स पर पड़ी थी। वहीं, सूचना मिलते ही बलिया ( Ballia) पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, चौकी इंचार्ज सिविल लाइन भी मौके पर पहुंच गए।
दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि पत्नी ने जहर खाया था, उसके बाद पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?