जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग (Anantnag ) जिले के कांडीपोरा में एक मकान में छिपे दोनों आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। मारे गए आतंकी जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad) के बताए जा रहे हैं। मारे गए आतंकियों की पहचान आदिल अहमद भट और जाहिर अमीन राथर के रूप में हुई है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
अनंतनाग (Anantnag ) जिले के कांडीपोरा मारे गए आतंकियों के पास से एक एके-47 और एक पिस्टल बरामद हुआ है। आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने की है। आईजी ने कहा कि कादीपोरा गांव में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। उन्होंने ने कहा कि आतंकवाद विरोधी अभियानों की संख्या बढ़ रही है।
बता दें कि अनंतनाग (Anantnag ) जिले के बिजबिहाड़ा के कादीपोरा इलाके में बुधवार शाम को जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला। इसके बाद अंधेरा होने पर ऑपरेशन को रोक दिया गया था।
बता दें कि अनंतनाग में बिजबिहाड़ा से कुछ ही दूरी पर कांडीपोरा में शाम को स्वचालित हथियारों से लैस दो-तीन आतंकी अपने किसी संपर्क सूत्र के पास आए। पुलिस को इसकी भनक लग गई। कुछ ही देर बाद पुलिस ने सेना की 3 आरआर व सीआरपीएफ की 14वीं वाहिनी के जवानों के साथ मिलकर कांडीपोरा की घेराबंदी शुरू कर दी।
शाम छह बजे जब जवान तलाशी लेते हुए गांव में दाखिल होने लगे तो एक मकान में छिपे आतंकियों ने उन पर पर गोलीबारी शुरू कर भागने का प्रयास किया। जवानों ने आतंकियों के मंसूबे को नाकाम बना दिया। जवानों ने आतंकियों को कई बार सरेंडर का मौका दिया, लेकिन उन्होंने गोलीबारी को जारी रखा। मुठभेड़स्थल में मकानों में फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला। आतंकियों के भागने के सभी रास्ते बंद कर दिए। देर रात गए तक दोनों तरफ से रुक रुक कर फायरिंग हो रही थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया तक आज तड़के एक बार फिर सेना ने मकान में छिपे आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। उनसे कहा गया कि वे हथियार छोड़कर घर से बाहर आ जाएं। उन्हें कुछ नहीं किया जाएगा परंतु उन्होंने इस अपील को अनसुना कर एक बार फिर सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।आखिरकार दोनों आतंकियों को मार गिराया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?