उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा( AGRA) जिले में आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग( Agra-Kanpur National Highway )पर भीषण सड़क हादसा हुआ है ।थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित मंडी समिति के सामने आज सुबह भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा मंडी समिति के सामने हुआ।
आगरा( AGRA)हाईवे पर हादसा सुबह 5.15 बजे हुआ। एत्मादपुर की ओर से आ रही स्कार्पियो गाड़ी अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ी और रांग साइड पहुंच गई। इसी बीच रामबाग की ओर से कंटेनर आ गया। कंटेनर चालक ने स्कार्पियो बचाने का प्रयास किया, लेकिन स्पीड अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली।
स्कार्पियो में टक्कर मारने के बाद कंटेनर छोड़कर चालक और क्लीनर मौके से भाग गए। हादसे में स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार लोग फंस गए। आसपास के लोगों ने स्कार्पियो गाड़ी में फंसे चार घायलों को एंबुलेंस से आगरा (AGRA) अस्पताल पहुंचा दिया। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद स्कार्पियो की बाडी तोड़कर अन्य लोगों को निकालने ककोशिश की गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्कार्पियो में फंसे अन्य लोग निकल सके। स्कार्पियो में चालक समेत 12 लोग सवार बताए जा रहे हैं। इनमें से 9की मौके पर ही मौत हो गई। एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्कार्पियो का नंबर जेएच 13 डी 5029 है। यह छतरा झारखंड( Jharkhand ) के एमडी हिफजुर रहमान के नाम से पंजीकृत है। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर शिनाख्त के प्रयास कर रही है। बचाव कार्य में लगे लोगों को एक घायल ने बताया था कि वे गया से आ रहे हैं। इसके बाद वह भी बेहोश हो गया। अभी चार घायलों में से कोई बाेलने की स्थिति में नहीं है।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त