पश्चिम बंगाल ( West Bengal) के हल्दिया ( Haldia )में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ( Smriti Irani) और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ( Suvendu Adhikari ) ने रोड शो किया। हल्दिया में आयोजित रोड शो के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया। स्मृति ईरानी ने हमला बोलते हुए कहा, ‘दीदी को खेला करने दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोरिबोर्तन (परिवर्तन, बदलाव) लाएंगे।’ उन्होंने कहा, ‘बोल रहा है नंदीग्राम(Nandigram )सभी के मुंह में है जय श्री राम।’
स्मृति ईरानी ( Smriti Irani)पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी से कई सवाल पूछे। स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं दीदी से पूछना चाहती हूं कि बंगाल की किस बेटी को वोट देना है। उन्हें, जिन्होंने 80 साल की एक औरत के साथ मारपीट की या जिन्होंने भाजपा के लोगों का कत्ल कराया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘इस विश्वास के साथ की राम राज की कल्पना जो महिला सम्मान की है, गौरव की है राम राज की कल्पना हर व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की है।’ उन्होंने ममता बनर्जी के कामों पर भी सवालिया निशान लगा दिया और कहा कि अच्छा खेल कर रही हैं दीदी, काम कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी, दीदी तस्वीरें ले रही हैं।उन्होंने आगे कहा, ‘आपके खेला से बंगाल की मिट्टी रक्त से लाल हो गई है। उन्होंने कहा,’दीदी ने कहा कि लड़की को वोट दें। किस टीम को वोट देना होगा, जिसने 80 वर्ष की बुजुर्ग महिला को मारा है, पेड़ से लटका दिया उस महिला को वोट दें। उस महिला को वोट दें, जो मां दुर्गा और सरस्वती की मूर्ति विसर्जन नहीं करने दे रहे हैं और नंदीग्राम में वोट के लिए चंडी पाठ कर रहे हैं। बोल रही हैं कि खेला होबे.. दीदी खेला कितना विराट है।’
स्मृति ईरानी ( Smriti Irani)ममता दीदी को गरीब विरोधी और उनकी नीतियों को जनविरोधी करार दिया और कहा, ‘लोकसभा चुनाव में जब से आपने नरेंद्र मोदी को अपना भरपूर आशीर्वाद दिया है, मोदी सरकार ने बंगाल में 60 लाख शौचालय का निर्माण कराव दिया। 32 लाख गांवों में गरीबों के लिए नरेंद्र मोदी ने पक्का मकान बना दिया है।’
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘दो दिन पहले, दीदी ने कहा कि नंदीग्राम में मुझपर लाठीचार्ज हुआ, लेकिन वो सुवेंदु भाई थे जिनपर पहले हमला हुआ और 2006-2007 में उन्होंने भूमि अधिग्रहण आंदोलन में लड़ाई लड़ी।’ बता दें कि भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ( Suvendu Adhikari ) ने आज हल्दिया में अपना नामांकन दाखिल किया। वे नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत