उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) राज्य के प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) विश्वविद्यालय,( Prof. Rajendra Singh (Rajju Bhaiya) University) प्रयागराज में प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ( Prof. Akhilesh Kumar Singh )को नया कुलपति ( Vice-Chancellor )नियुक्त किया है।प्रो. अखिलेश कुमार सिंह देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर में एजूकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर (ईएमआरसी) के निदेशक के पद पर थे।
राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ( AnandiBen Patel ) ने प्रो. सिंह को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) विश्वविद्यालय,( Prof. Rajendra Singh (Rajju Bhaiya) University) का कुलपति नियुक्त किया है। प्रो. सिंह शनिवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे।
प्रो. अखिलेश कुमार सिंह राज्य विश्वविद्यालय के तीसरे स्थायी कुलपति होंगे। इससे पूर्व विश्वविद्यालय के पहले कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद थे। उनके जाने के बाद इविवि में गृह विज्ञान विभाग की प्रो. संगीता श्रीवास्तव दूसरी स्थायी कुलपति बनीं और प्रो. संगीता के जाने के बाद प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने कार्यवाहक वीसी के रूप में जिम्मेदारी संभाली।
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) विश्वविद्यालय,( Prof. Rajendra Singh (Rajju Bhaiya) University) की पूर्व कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय का कुलपति बनाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह को 30 नवंबर 2020 को राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। राज्य विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह मूलत: बलिया के रहने वाले हैं। उन्होंने बलिया से ही अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और टाउन डिग्री कॉलेज, बलिया से स्नातक एवं परास्नातक किया।
इसके बाद प्रो. सिंह ने बीएचयू से बीएड किया और फिर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से एमएड, एमफिल एवं पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से ही अपने कॅरियर की शुरुआत की। उन्होंने वर्ष 1991 में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर वहां ज्वाइन किया था। प्रो. सिंह वहां 30 वर्षों से पढ़ा रहे हैं और तकरीबन 10 वर्षों से विश्वविद्यालय में एजूकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर हैं। डॉ. सिंह को एमपी यंग साइंटिस्ट अवार्ड, यूजीसी-सीईसी नेशनल एवं इंटरनेशनल अवार्ड फॉर रिसर्च समेत कई पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्होंने कई नेशनल, इंटरनेशनल सेमिनार/कांफ्रेंस में भी भागीदारी की है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?