बिहार (Bihar )के सुपौल( Supaul ) जिले में आर्थिक तंगी से परेशान एक परिवार के 5 लोगों ने आत्महत्या (suicide ) कर ली,बताया जा रहा है कि राघोपुर थाना क्षेत्र के गद्दी वार्ड चार में रहने वाले पति-पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा एक ही कमरे में फंदे से लटके हुए मिले। वहीं, इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की।
सुपौल( Supaul )पुलिस ने सभी की लाशों को जब बाहर निकाला तो सभी नए कपड़े में थे। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि पांचों ने पहले नए कपड़े पहने और अच्छे तैयार होने के कारण फंदे से लटक कर जान दे दी।
मृतकों की पहचान मिश्री लाल साह (52) पत्नी रेणु देवी (44) बेटी रौशन कुमारी (15) व फूल कुमार (8) और बेटा ललन कुमार (14) साल के रूप में हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि मिश्री लाल को अंतिम बार 6 मार्च को गांव में ली PDS दुकान पर देखा गया था। वह राशन लेने आया था। शुक्रवार देर रात घर से आ रही बदबू के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोग वहां पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। संदेह होने पर लोगों ने घर की खिड़की से झांका तो देखा पांचों फंदे से झूल रहे थे।
सुपौल( Supaul ) के गद्दी वार्ड नंबर 12 में एक परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर सुनते ही इलाके में सनसनी मच गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई। गांव के मुखिया मो. तस्लीम समेत कई लोगों ने इस घटना के पीछे की वजह आर्थिक तंगी को बताया।
एक पड़ोसी ने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से गुजर बसर करने के लिए मिश्री लाल ने अपनी पुश्तैनी जमीन बेच दी थी। इनका परिवार कई सालों से परेशान था और धीरे-धीरे गांव के लोगों से दूरी भी बना लिया थापति पत्नी के अलावा तीन पुत्री एवं एक पुत्र का भरण पोषन करने के लिए उन्होंने पहले रिक्शा चलाना शुरु किया। शा
वर्षो रिक्सा चलाने के बाद उनका स्वास्थ्य साथ नही दिया और फिर उन्होने अपने परिवार के जीविका के लिये चिमनी के ईट भठ्ठे से जले हुए कोयले का काम शुरु किया। लोगों ने कहा कि इधर कुछ वर्षो से ईट भठ्ठे मे नए तकनीक से ईट पकाई में कोयला का डस्ट यूज होने लगा जिसकी वजह से उसका यह काम भी छूट गया। फिर मिश्रीलाल ने कर्ज लेकर आटा चक्की का काम शुरु किया जिसमें भी उसे कामयाबी नहीं मिली। तंग आकर उसने अपने हिस्से की जमीन बेच दी। इसके बाद जीने के लिये कोई संसाधन नहीं बचा जिससे तंग आकर उन्होंने परिवार सहित अपना जीवन समाप्त कर लिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?