केरल( Kerala ) में कांग्रेस (Congress )छोड़कर जाने वाले नेताओं का सिलसिला जारी है पीसी चाको के बाद आज केरल महिला कांग्रेस अध्यक्ष लतिका सुभाष( Lathika Subhash )ने पद से इस्तीफा दे दिया।सुभाष ने राज्य में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की सूची नई दिल्ली में जारी होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया।वरिष्ठ नेता सुभाष (56) ने टिकट नहीं मिलने पर विरोध जताने के लिए यहां पार्टी कार्यालय के सामने बैठकर अपने सिर के बाल भी मुंडवा लिया।
नई दिल्ली में केरल प्रदेश कांग्रेस (Congress ) कमेटी के प्रमुख मुल्लापल्ली रामचंद्रन द्वारा केरल विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों की सूची की घोषणा करने के तुरंत बाद सुभाष ( Lathika Subhash )ने यहां पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में संवाददाताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की सूची में महिला उम्मीदवार कम हैं।
कांग्रेस (Congress ) द्वारा आज जारी 86 उम्मीदवारों की सूची में केवल 9 महिलाएं हैं। केरल में हो सकता है कि ऐसा पहली बार हुआ हो कि किसी राजनीतिक दल के किसी नेता ने चुनाव का टिकट नहीं मिलने पर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ इस तरह का कठोर कदम उठाया है।
बता दें कि कांग्रेस (Congress ) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच एक जानी-मानी महिला चेहरा, लतिका सुभाष ( Lathika Subhash )ने 2018 में महिला कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष का पद संभाला था।बता दें कि रविवार को कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 86 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी को पुथुपल्ली सीट से जबकि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्नीथला को हरिपद सीट से मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने वतकारा से सांसद के मुरलीधरन को तिरुवनंतपुरम की नेमोम विधानसभा सीट से टिकट दिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?