दिल्ली ( Delhi ) के छावला के गोयला गांव में दुष्कर्म ( Rape) का आरोप लगाए जाने से आहत दिव्यांग दीपक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली । सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए एक युवती और उसके पिता को जिम्मेदार ठहराया है। नोट में उसने लिखा है कि युवती को उसने दो लाख रुपये उधार दिए थे, वापस मांगने पर युवती उसे ब्लैकमेल कर रही थी।
युवक ने खुदकुशी से पहले सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें उसने मौत का कदम उठाने के कारणों को बयां किया। युवक ने लिखा कि एक लड़की को उन्होंने दो लाख रुपये दिए। जब पैसे वापस मांगे तो उसके पिता ने धमकी दी कि तुम्हें झूठे मामले में फंसा देंगे। इधर लड़की ने युवक को एक चेक थमा दिया जो बाद में बाउंस हो गया। इन सबके बीच लड़की ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। सुसाइड नोट में युवक ने लिखा कि दुष्कर्म का आरोप सरासर गलत है।दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) इस मामले की छानबीन में जुटी है।
दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) के मुताबिक, दीपक अपनी मां छोटा देवी (65) के साथ रहता था। छोटा देवी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे वह दीपक के साथ घर में थीं। वह नहाने के लिए गई थीं। दीपक के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर आईं। दीपक की कनपटी से खून निकल रहा था और वह चारपाई पर बेसुध पड़ा था। पड़ोसियों की मदद से वह उसे अस्पताल ले गईं। इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।
पुलिस छानबीन के लिए दीपक के घर पहुंची। कमरे से एक तमंचा, खोखा औैर खून से सना कंबल मिला। पास में सुसाइड नोट मिला। इसमें दीपक ने लिखा है कि मेरी मौत की जिम्मेदार दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती और उसका पिता हैं। दोनों महावीर एन्क्लेव में रहते हैं। युवती को उसने दो लाख रुपये उधार दिए थे।
जब रुपये वापस मांगे तो उन्होंने झूठे मामले दर्ज कराने की धमकी दी। बाद में उन्होंने एक चेक दिया, जो बाउंस हो गया। इसे लेकर द्वारका कोर्ट में सुनवाई हो रही है। बृहस्पतिवार को युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत कर दी ।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत