
उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा( AGRA)( फतेहाबाद( Fatehabad) थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना घटित हो गई। फतेहाबाद के ग्राम प्रतापपुरा में खेलते समय शौचालय के गड्ढे(सेप्टिक टैंक) में गिरे बच्चे को बचाने के लिए चार लोग डूबे गए। इस हादसे में पांच की मौत हो गई। गड्ढे के पास पुराना सैप्टिक टैंक था। इससे गैस बनकर नए गड्ढे में फैलने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों में तीन सगे भाइयों समेत पांच की मौत के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है।
बताया गया है कि आगरा( AGRA) के फतेहाबाद( Fatehabad) थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा में शौचालय के गड्ढे में खेलते समय 10 वर्ष का बच्चा गिर गया। उसे बचाने के लिए एक के बाद एक चार लोग गड्ढे में गए। पानी भरा होने के चलते गड्ढे में बच्चा डूबने लगा। जिसके बाद उसके दो भाई गड्ढे में कूदे वह भी डूबने लगे तो उनके परिवार का ही एक चाचा भी गड्ढे में उतर गया। पड़ोस का एक युवक भी उन्हें बचाने के लिए गड्ढे में उतर गया। एक के बाद एक पांच लोग गड्ढे में गिर गए और बेहोश हो गए। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। आनन-फानन में सभी को गड्ढे से बाहर निकाला, गंभीर अवस्था में फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की मौत हो गई। चार को गंभीर अवस्था में आगरा रेफर कर दिया गया, जहां चारों की भी मौत हो गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा( AGRA)( फतेहाबाद( Fatehabad) थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा निवासी सुरेंद्र पुत्र किरोड़ी लाल के घर के बाहर शौचालय का गड्ढा खोदा गया था। तीन दिन पहले खोदे गए गड्ढे में पास बने एक और गड्ढे का पानी रिस कर आ गया। जिसके चलते उस में करीब तीन फीट तक पानी भर गया। मंगलवार शाम सुरेंद्र का 10 वर्षीय पुत्र अनुराग घर के बाहर खेल रहा था। अचानक से बच्चा फिसल कर गड्ढे में जा गिरा, उसे बचाने के लिए सुरेंद्र के दो अन्य पुत्र हरि मोहन और अविनाश उसमें कूद पड़े और वह भी गड्ढे में डूबने लगे। बताया गया कि करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में गैस बन जाने से तीनों बेहोशी की अवस्था में आ गए।
इन्हें बचाने के लिए पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र का चचेरे भाई सोनू ने भी गड्ढे में छलांग लगा दी बाद में पड़ोसी योगेश पुत्र रामखिलाड़ी भी गड्ढे में उतर गया, पांचों ही गड्ढे में जा कर बेहोश हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को गड्ढे से बाहर निकाला और उपचार के लिए ले गए। जहां योगेश पुत्र राम खिलाड़ी की मौत हो गई। आगरा में सोनू 25 वर्ष पुत्र रामसेवक, हरिमोहन 16, अविनाश12, अनुराग10 पुत्र गण सुरेंद्र की मौत हो गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?