हरियाणा (Haryana ) के गांव बलाली मे द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट( Mahavir Phogat )की 17 साल की पहलवान ( Wrestler) भतीजी (Ritika )ने उनके घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रितिका भरतपुर (Bharatpur )के लोहागढ़ स्टेडियम में राज्य स्तरीय कुश्ती के फाइनल मुकाबले में मिली हार को बर्दाश्त न कर सकीं और सोमवार की रात अपने फूफा महाबीर फौगाट के गांव बलाली स्थित मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव राजस्थान के झुंझुनूं जिले के जैतपुर में मंगलवार को किया गया।
दंगल गर्ल बबीता फोगाट( Babita Phogat ) की ममेरी बहन रितिका स्टेट चैंपियनशिप में फाइनल मुकाबला सिर्फ एक अंक से अंतर से हार गई थी। इस हार से वह इतनी बुरी तरह टूट गई कि अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। वह 53 किलोग्राम भारवर्ग में खेल रहीं थीं। इससे पहले वह करीब चार दफा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले चुकीं थीं। उधर अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में हैं।
जानकारी के अनुसार गीता व बबीता की तरह ही अंतरराष्ट्रीय पहलवान ( Wrestler) बनने की चाह लेकर 17 वर्षीय रितिका अपने फूफा पहलवान महाबीर फोगाट की एकेडमी में पांच साल से प्रशिक्षण ले रही थी। रितिका ने 12 से 14 मार्च तक भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में राज्य स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर महिला व पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस दौरान 14 मार्च को हुए फाइनल मुकाबले में रितिका भीलवाड़ा की पहलवान माया माली से हार गई थी।उसके फूफा महाबीर फौगाट भी वहां मौजूद थे। मुकाबले के बाद महाबीर फौगाट ने विजेता पहलवानों को सम्मानित भी किया था।
बताया जाता है कि इस मुकाबले के दौरान वहां महाबीर फोगाट भी मौजूद थे। मैच में मिली हार के बाद से रितिका सदमे में थी। 15 मार्च की रात करीब 11 बजे महाबीर फौगाट के गांव बलाली स्थित मकान के कमरे में पंखे पर दुपट्टे का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
गीता फोगाट ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भगवान मेरी छोटी बहन मेरे मामा की लड़की रितिका की आत्मा को शांति दे। मेरे परिवार के लिए बहुत ही दुख की घड़ी है। रितिका बहुत ही होनहार पहलवान थी। पता नहीं क्यों उसने ऐसा कदम उठाया। हार-जीत खिलाड़ी के जीवन का हिस्सा होता है। हमें ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए।
भगवान मेरी छोटी बहन मेरे मामा की लड़की रितिका की आत्मा को शांति दे। मेरे परिवार के लिए बहुत ही दुख की घड़ी है। रितिका बहुत ही होनहार पहलवान थी पता नहीं क्यों उसने ऐसा कदम उठाया। हार-जीत खिलाड़ी के जीवन का हिस्सा होता है हमें ऐसा कोई क़दम नहीं उठाना चाहिये ?? pic.twitter.com/RQFhM1jVpi
— geeta phogat (@geeta_phogat) March 18, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?