राजस्थान ( Rajasthan ) के टोंक (Tonk) जिले के निवाई ( Niwai ) थाना क्षेत्र में गुरुवार को बैंक के बाहर एक व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश व्यापारी के पास मौजूद 30 लाख रुपए लूटकर भाग गए। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर घायल व्यापारी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे शहर में नाकाबंदी करवाई गई है।
घटना टोंक (Tonk) जिले के निवाई ( Niwai ) थाना क्षेत्र के झिलाय रोड स्थित कोटक महिंद्रा बैंक के बाहर की है। वहां व्यापारी सत्यनारायण खंडेलवाल करीब 30 लाख रुपए लेकर बैंक से बाहर निकले थे। तभी बाइक पर सवार 3 बदमाश मौके पर पहुंचे। बैंक के गेट पर ही बदमाशों ने व्यापारी से बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर सीने पर गोली मार दी। गोली लगने से व्यापारी वहीं गिर गए। इसके बाद बदमाश रुपए का बैग लूटकर भाग गए। बदमाशों ने 2 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। सत्यनारायण की कृषि मंडी में अनाज की दुकान थी।
तीनों बदमाश चेहरे पर नकाब बांधकर आए थे। बाइक नई स्प्लेंडर बिना नंबर की बताई जा रही है। वारदात की खबर निवाई शहर में आग की तरह फैल गई। हजारों की संख्या में भीड़ घटनास्थल पर और अस्पताल पहुंच गई। पुलिस को भीड़ को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। एफएसएल टीम को बुलाया गया।
टोंक (Tonk) जिले की पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं । साथ ही सभी जगहों पर नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। लोगों से भी इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के हर पहलू को खंगाला जा रहा है, ताकि प्रकरण से जुड़े हर मामले की सच्चाई सबके सामने आ सके। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि व्यापारी पर हमला अज्ञात बदमाशों ने किन कारणों से किया।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत