भाजपा ( BJP ) ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव ( West Bengal Assembly Election 2021)के चौथे, पांचवें, छठे, सातवें व आठवें चरण के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह सूची जारी की। इसके साथ ही भाजपा ने बंगाल के आठों चरणों के लिए अपने प्रत्याशियों के लिए नामों की घोषणा कर दी है। लिस्ट में 8 मुस्लिम उम्मीदवार भी हैं। इससे पहले आई दो लिस्ट में किसी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया गया था।
गोलपोखर से गुलाम सरवार, चोपड़ा से मोहम्मद शाहीन अक्तर, हरिशचंद्रपुर से मोहम्मद मतीउर रहमान, भागवांगोला से महबूब आलम, सुजापुर से एडवोकेट एस के जियाउद्दीन, डोमकल से रूबिया खातून, सागरदिघी से माफुजा खातून, रानीनगर से मासूहारा खातून को टिकट मिला है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय, कृष्णा नगर उत्तर और राहुल सिन्हा हावड़ा से चुनाव लड़ेंगे। प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी कल्याण चौबे, लोक संगीत गायक असीम सरकार चुनाव लड़ रहे हैं। इस सूची में कुल 148 उम्मीदवारों के नाम हैं।चौथे चरण में भाजपा ने श्रावंती चटर्जी को बेहला पश्चिम और वैशाली डालमिया को बल्ली विधानसभा सीट से मैदान में उतारने का फैसला लिया है।
भाजपा ( BJP ) ने अब तक एक केंद्रीय मंत्री सहित 5 मौजूदा सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। इस बार भी नामचीन हस्तियों को चुनाव मैदान में उतारा गया है। हरिनघटा सीट से फोक आर्टिस्ट आशिम सरकार और पूरबस्थली उत्तर से साइंटिस्ट गोबर्धन दास को टिकट मिला है। मशहूर अभिनेत्री पोरनो मैत्र को बारानगर से प्रत्याशी बनाया गया है।ब
वहीं इस बीच बंगाल भाजपा ( BJP )अध्यक्ष दिलीप घोष ने सबको चौंकाते हुए कहा कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। गुरुवार सुबह मीडिया से बात करते हुए घोष ने कहा कि मैं चुनावी मैदान में नहीं उतर रहा हूं। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची में मेरा नाम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि राज्य प्रमुख होने के नाते पार्टी ने फैसला किया है कि राज्य में चुनाव अभियान मेरी देखरेख में किया जाएगा, इसीलिए मैं नहीं लडूंगा।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत