उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के चित्रकूट( Chitrakoot )जिले में अपर सत्र न्यायाधीश (रेप केस एवं पॉक्सो एक्ट) कोर्ट ने दुष्कर्म के तीन साल पुराने केस में दोषी शाह बाबा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सजा के साथ कोर्ट ने एक लाख दो हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। इसमें से 50 फीसदी धनराशि पीड़िता और 25-25 फीसदी धनराशि छेड़खानी का बयान दर्ज कराने वाली किशोरी को देने का आदेश दिया गया है।
चित्रकूट( Chitrakoot )जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित मदरसा( Madrasa )मस्तान शाह बाबा कुटी में कुतुबुद्दीन शाह बालिकाओं को उर्दू पढ़ाने के लिए अपने पास बुलाता था। 13 अप्रैल 2017 को एक व्यक्ति ने थाने में केस दर्ज कराया। तहरीर के अनुसार, वादी की 11 साल की बेटी कुटी में पढ़ने गई थी लेकिन दूसरे दिन उसने जाने से मना कर दिया। कारण पूछा गया तो उसने बताया कि बाबा बालिकाओं की पढ़ाई का समय शाम चार बजे से 5 बजे का है लेकिन बाबा बालिकाओं को तीन बजे बुलाता है। वह अश्लील हरकत करता है।
चित्रकूट( Chitrakoot ) जिले की पुलिस ने आरोपी बाबा को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद वादी ने 10 अन्य बालिकाओं और उनके अभिभावकों के साथ थाने में पूरे प्रकरण की जानकारी दी और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।
विशेष लोक अभियोजक तेज प्रताप सिंह और अभियोजन अधिकारी सिद्धार्थ आनंद ने बताया कि बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद गुरुवार को इस मामले में चित्रकूट( Chitrakoot ) न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश रेप केस एवं पॉक्सो एक्ट के जज प्रदीप कुमार मिश्रा ने निर्णय सुनाया। जिसमें दोष सिद्ध होने पर बरगढ़ थाने के मस्तान शाह बाबा कुटी निवासी कुतुबुद्दीन शाह पुत्र कमालुद्दीन शाह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?