पश्चिम बंगाल ( West Bengal) में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 15 दिनों के भीतर तीसरी बार राज्य के दौरे पर शनिवार को आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi )ने खडग़पुर ( Kharagpur )में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए एक बार फिर ममता बनर्जी पर करारा प्रहार किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi )ने खडग़पुर ( Kharagpur )में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंडिकेट, कटमनी, रंगदारी को लेकर भी ममता पर जोरदार हमला किया। लगे हाथों उन्होंने इसको लेकर उनके भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी को भी घेरा। पीएम ने कहा कि राज्य में विकास के नाम पर सिंगल विंडो की प्रक्रिया चलती है तथा उसका नाम है भाईपो (भतीजा) विंडो। इससे गुजरे बगैर कोई काम नहीं होता। उन्होंने कहा कि दीदी की पाठशाला में विकास नहीं सिर्फ अराजकता की पढ़ाई होती है। जिसका सिलेबस तोलाबाजी, कटमनी व सिंडिकेट है। यहां हालात यह हैं कि गरीबों, आदिवासियों, मजदूरों को भी कट मनी देनी पड़ता है। दीदी ने लूट मार करने वाली सरकार दी। लोगों को सिर्फ धोखा दिया, विश्वासघात किया है। मोदी ने कहा कि अब हम बंगाल के भविष्य के साथ दीदी को नहीं खेलने देंगे। दीदी बोल रही है खेला होबे लेकिन पूरा बंगाल आज बोल रहा है खेला शेष होबे।आज दीदी से पश्चिम बंगाल के लोग दस साल का हिसाब मांग रहे हैं, लेकिन जवाब देने की बजाय वे उन पर अत्याचार कर रही हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ( PM Modi )ने इस दौरान बीती रात दुनियाभर में व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के डाउन होने की बात का भी जिक्र किया और कहा कि आप सभी ने देखा कि 50-50 मिनट में ही लोग किस तरह अधीर हो गए। लेकिन, यहां बंगाल में 50 साल से विकास, सपने, संकल्प सब डाउन हैं। और इस प्रकार मैं एक बदलाव लाने के लिए आपकी अधीरता को समझता हूं।
तृणमूल सरकार पर भ्रष्टाचार और माफिया राज को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) के वसूली गिरोह और सिंडिकेट के कारण कई उद्योग यहां बंद हो गए। यहां सिर्फ एक उद्योग चलने दिया गया, जिसका नाम माफिया उद्योग है। अवैध खनन के तार बंगाल में कहा से जुड़े हैं, ये यहां का बच्चा-बच्चा जानता है। मोदी ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ मुख्यमंत्री, मंत्री बदलने या परिवर्तन का नहीं है। यह चुनाव सोनार बांग्ला के निर्माण के संकल्प का है। डबल इंजन की सरकार में बंगाल में विकास चरम पर होगा।
आज दीदी से पश्चिम बंगाल के लोग दस साल का हिसाब मांग रहे हैं, लेकिन जवाब देने की बजाय वे उन पर अत्याचार कर रही हैं। pic.twitter.com/3kby1jbcui
— Narendra Modi (@narendramodi) March 20, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?