बेंगलुरु( Bengaluru ) में चल रही राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ( Rashtriya Swayamsevak Sangh) की दो दिनों की प्रतिनिधि सभा का आज आखिरी दिन है। जैसा कि सबको उम्मीद थी कि इस बार की बैठक में बड़ा बदलाव होगा, हुआ भी वैसा ही। आरएसएस (RSS ) का नया सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले( Dattatreya Hosabale ) को बनाया गया है। होसबोले सुरेश भैय्याजी जोशी( Suresh ‘Bhayyaji’ Joshi ) की जगह लेंगे। जोशी इस पद पर पिछले करीब 12 साल से थे।
बेंगलुरु के चेन्नहल्ली स्थित जनसेवा विद्या केंद्र में चल रही प्रतिनिधि सभा की बैठक के अंतिम दिन शनिवार को नए सरकार्यवाह का चुनाव किया गया। संघ की प्रतिनिधि सभा ने सर्वसम्मति से अगले तीन वर्षों के लिए दत्तात्रेय ( Dattatreya Hosabale ) को सरकार्यवाह चुन लिया। उससे पहले वे सह सरकार्यवाह का दायित्व संभाल रहे थे।
वरिष्ठ भाजपा ( BJP ) नेता राम माधव( Ram Madhav ) एक बार पुन: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी आरएसएस में लौट आए हैं। वे पहले संघ से भाजपा में महासचिव बनकर गए थे और कश्मीर समेत कई मामलों में बड़ी भूमिका निभाई। अब वे पुन: संघ में लौटकर उसके सेवा कार्यों में जुटेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिनिधि सभा की बैठक में सुरेश भैय्याजी जोशी सरकार्यवाह की भूमिका से पदमुक्त हो गए है। भैय्याजी 2009 से इस दायित्व को संभाल रहे थे। भैया जी को कुशलतापूर्वक संघ की योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने और नए प्रयोगों के लिए जाना जाएगा। वहीं कई बार उनके बयानों ने केंद्र सरकार को असहज भी किया।
दत्तात्रेय होसबोले ( Dattatreya Hosabale ) कर्नाटक के शिमोगा के रहने वाले हैं। 1 दिसंबर, 1955 में जन्मे होसबोले मात्र 13 साल की उम्र में वर्ष 1968 में आरएसएस से जुड़ गए थे। वर्ष 1972 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) से जुड़े। होसबोले ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी से अंग्रेसी से स्नातकोत्तर किया। दत्तात्रेय होसबोले एबीवीपी कर्नाटक के प्रदेश संगठन मंत्री रहे। इसके बाद एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री और सह संगठन मंत्री रहे। करीब 2 दशकों तक एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रहे। इसके बाद करीब 2002-03 में संघ के अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख बनाए गए। वे वर्ष 2009 से सह सर कार्यवाह थे। दत्तात्रेय होसबोले कई भाषाओं के ज्ञाता हैं।
दत्तात्रेय होसबोले ( Dattatreya Hosabale ) वर्ष 1975-77 के जेपी आंदोलन में भी सक्रिय थे और लगभग पौने दो वर्ष तक ‘मीसा’ के अंतर्गत जेल में रहे। जेल में होसबोले ने दो हस्तलिखित पत्रिकाओं का संपादन भी किया।
Bangaluru : Akhil Bharatiya Pratinidhi Sabha of RSS elected Shri Dattatreya Hosabale as its ‘Sarkaryavah’. He was Sah Sarkaryavah of RSS since 2009. pic.twitter.com/ZZetAvuTo4
— RSS (@RSSorg) March 20, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?