महाराष्ट्र (Maharashtra ) के गृहमंत्री अनिल देशमुख ( Anil Deshmukh )पर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह, के गंभीर आरोपों के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, “जब मैंने महाराष्ट्र सरकार के भ्रष्टाचार और बीमार प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई थी, तो बदले में मुझे गालियों, धमकियों, आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन जब अपने प्यारे शहर के लिए मेरी निष्ठा पर सवाल उठाया गया तो मैं चुपचाप रोई। जब उन्होंने गैरकानूनी तरीके से मेरे घर को तोड़ा, तब कई लोगों ने खुशियां मनाई थीं।”
कंगना ( Kangana Ranaut )ने आगे लिखा है, “आने वाले समय में वे (महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार) पूरी तरह एक्सपोज हो जाएंगे। आज मैं पुष्टि के साथ खड़ी हूं, इसलिए यह साबित होता है कि मेरे बहादुर राजपूताना खून में मेरे और मेरे परिवार का पालन-पोषण करने वाले देश के प्रति निष्ठा और सच्चा प्यार बहता है। मैं सच्ची देशभक्त हूं, हरामखोर नहीं।”
पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रनौत ( Kangana Ranaut )ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ काफी बयानबाजी की थी। इसके बाद बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (बीएमसी) ने कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ की थी। यह विवाद खूब चर्चा में रहा था और उस वक्त परमबीर सिंह महाराष्ट्र सरकार के साथ खड़े नजर आए थे। इसके बाद जब एंटीलिया मामले में विवाद बढ़ने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने परमबीर को पद से हटाया तो कंगना ने इसे शिवसेना के अंत की शुरुआत बताया था।
In coming days they will be fully exposed, today I stand vindicated, hence it is proven in my brave Rajputana blood flows the loyality and true love for the land that feeds me and my family. I am a true desh bhakt not haramkhor #MahaVasooliAghadi #AnilDeshmukh #ParambirSingh
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 20, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?