कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुणे जाने वाली आईआरसीटीसी ( IRCTC )की दक्षिण भारत दर्शन ट्रेन को महाराष्ट्र (Maharashtra ) के नासिक ( Nashik ) से लौटा दिया गया। यात्री महाराष्ट्र में घृष्णेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जा रहे थे। अब आईआरसीटीसी प्रशासन प्रति यात्री दो-दो हजार रुपये तक लौटाएगा।
आईआरसीटीसी ने 10 से 22 मार्च के लिए सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन को दक्षिण भारत यात्रा का पैकेज लॉन्च किया था। दिल्ली से रवाना ट्रेन लखनऊ होते हुए यात्रियों को ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराते महाराष्ट्र पहुंची।
बता दें कि आइआरसीटीसी ( IRCTC )ने भारत दर्शन ट्रेन 10 मार्च को सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पर लखनऊ से रवाना हुई थी। इनमें से पांच ज्योतिर्लिंग के दर्शन श्रद्धालुओं को कराने के बाद ट्रेन जब बुधवार को नासिक ( Nashik ) पहुंची तो वहां जिला प्रशासन ने उन्हें प्लेटफार्म पर उतरने नहीं दिया।
आइआरसीटीसी ने रेलवे बोर्ड को इसकी सूचना दी, जिसके बाद नासिक( Nashik ) जिला प्रशासन से संपर्क कर यात्रियों को ठहरने के लिए धर्मशाला तक जाने की अनुमति दी गई। यह ट्रेन दो दिनों तक नासिक में रुकी रही, लेकिन जब जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिली तो इन श्रद्धालुओं को 20 के ग्रुप में धर्मशाला से स्टेशन तक जाने की अनुमति दी गई। यहां शाम को सभी श्रद्धालुओं को लेकर ट्रेन लखनऊ रवाना हो गई। वहीं अब भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) सभी यात्रियों का दो दिन का किराया रिफंड करेगा।
चूंकि, वहां कोरोना तेजी से फैल रहा है, ऐसे में घृष्णेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन को जा रहे यात्रियों की ट्रेन को नासिक में ही रोककर सीधे लौटा दिया गया। आईआरसीटीसी ( IRCTC )ने बताया कि ट्रेन में कुल 535 यात्रियों में से लखनऊ से 175 लोग थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?