पंजाब (Punjab) तरनतारन ( Tarn Taran ) जिले में पाकिस्तान सीमा से सटे सिंहपुरा में सूचना के आधार पर रविवार को हत्या के दो आरोपियों को पकड़ने पहुंची पंजाब पुलिस (Punjab Police) की थाना वल्टोहा व खेमकरण की पुलिस पार्टियों पर निहंग सिंहों ने हमला कर दिया। हमले में दोनों थानों के प्रभारी घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावरों को मार गिराया। मुठभेड़ में मारे गए दोनों निहंगों की पहचान महताब सिंह और गुरदेव सिंह के रूप में हुई है।
तरनतारन ( Tarn Taran )एसएसपी ध्रुमन एच. निंबले ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब में 11 मार्च को निहंग महताब सिंह और गुरदेव सिंह ने बाबा संतोख सिंह की हत्या कर दी। इसके बाद से ये दोनों फरार थे। महाराष्ट्र पुलिस को इन दोनों की लोकेशन तरनतारन जिले में सिंहपुरा के पास मिली। इसके बाद वहां की पुलिस ने तरनतारन पुलिस से संपर्क बनाया। थाना भिखीविंड के हेड कांस्टेबल सरबजीत सिंह की रविवार को गांव छिछरेवाल में भोग रस्म चल रही थी। उनकी 10 दिन पहले मौत हो गई थी। यहीं पर इन बदमाशों के होने की सूचना मिली थी।
तरनतारन ( Tarn Taran )के थाना वल्टोहा के प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह और खेमकरण के प्रभारी सब इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह गांव सिंहपुरा पहुंचे तो दोनों आरोपियों ने उन पर तलवारों से हमला कर दिया। हमले में बलविंदर सिंह की हाथ की उंगलियों और नरिंदर सिंह की कलाई पर गहरे घाव हुए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने उनका डेढ़ किलोमीटर तक पीछा किया। आरोपियों ने पुलिस पर फिर से हमला करने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने गोलियां मारकर दोनों को ढेर कर दिया। वहीं, लहूलुहान दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हमले में एक अधिकारी का गुट कट गया तो दूसरे की उंगलियां कट गईं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?