उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आजमगढ़ ( Azamgarh ) जिले में रोडवेज स्टैंड पर रविवार रात लगभग 9 बजे गोली की आवाज सुन हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनते ही लोग मौके पर पहुंचे तो एक सिपाही घायल अवस्था में मिला। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया।
मृतक आबकारी विभाग का सिपाही है। आजमगढ़ ( Azamgarh ) पुलिस ने बताया कि अभिषेक कुमार पांडे (47) पुत्र श्याम नारायण पांडे निवासी बेनीगंज जनपद अयोध्या आबकारी विभाग में वाराणसी में तैनात थे। रविवार को किसी बस से आजमगढ़ रोडवेज तक आए। रोडवेज परिसर में रात में उसने स्वयं को विभागीय राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद आनन-फानन घायल सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे रोडवेज परिसर में वह बस से उतरने के बाद टहल रहा था। इसी बीच सर्विस राइफल से अपने सिर में गोली मार ली । जेब से अम्बेडकरनगर से आजमगढ़ तक का टिकट बरामद किया गया है। घटना के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों के आने पर ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। आजमगढ़ ( Azamgarh ) पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?