उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya )जिले एक 18 साल की बेटी ने बेरहमी से पिता की गला घोंट कर हत्या कर दी युवती इस बात पर नाराज थी पिता जिस युवक उसकी शादी पक्की कर आये थे, जो रिश्ता उसे पंसद नहीं था ।बेटी ने कबूला है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बकरी को बांधने वाली रस्सी से अपने पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
अयोध्या (Ayodhya ) के पटरंगा थाना क्षेत्र के चक मजरे सरैठा गांव निवासी दरबारी लाल रावत (52) पुत्र श्याम लाल रावत शनिवार शाम को अपनी पत्नी सुनीता देवी व लड़की रंजू के साथ भोजन करने के बाद घर के सामने रखे छप्पर के नीचे चारपाई पर सो गया था। उसके बगल में उसकी पत्नी व लड़की भी दूसरी चारपाई पर सो गई।
पुलिस के अनुसार रात लगभग 11 बजे लड़की ने अपनी मां को घर के अंदर सोने के लिए भेज दिया। रविवार सुबह चार बजे जब पति को जगाने के लिए उसने कई बार आवाज लगाई लेकिन दरबारी लाल नहीं उठा। इस पर पत्नी से उनको हिलाया तो देखा कि वो मृत पड़ा है।
ग्रामीणों की सूचना पर सीओ रुदौली डॉ. धर्मेंद्र यादव व पटरंगा थाना प्रभारी राम किशन राणा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की गर्दन पर रस्सी के निशान तथा पीछे जख्म भी था। उसके कान, नाक व मुंह से खून निकल रहा था।
अयोध्या (Ayodhya ) पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को उसकी छोटी बेटी पर शक हुआ। उससे पूछताछ की गई तो वह टूट गई और हत्या की बात कबूल ली। मृतक की लड़की रंजू ने बताया कि पिता ने मेरी शादी एक जगह तय कर दी थी, लेकिन मुझे रिश्ता पसंद नहीं था। मना करने पर मुझे घर से निकाल देने की धमकी दी। इससे नाराज होकर मैंने गांव निवासी प्रेमी रवि लोधी के साथ मिलकर पिता की हत्या की साजिश रची।
शनिवार रात प्रेमी के साथ मिलकर पिता की बकरी बांधने वाली रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। सीओ ने बताया कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल पर कीचड़ से सने पैर आदि के निशान मिले है, फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य एकत्र किए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि 04 मार्च 2007 में सरैठा गांव व चक के बीच में कोटेदारी को लेकर दो पक्षों में गोली चली थी। जिसमें दरबारी लाल के भाई चेतराम पुत्र श्याम लाल की मौत हो गई थी। वह उस हत्याकांड में मुख्य गवाह था। उसके एक पुत्र व चार पुत्रियां है। जिनमें से तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है।


Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी