हरियाणा (Haryana ) के जींद( Jind )में सोमवार को 34 साल की महिला की हत्या कर दी और 89 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। मृतक बैंक मित्र के रूप में काम करती थी। वारदात के वक्त वह वृद्धावस्था पेंशन बांटने के लिए बैंक से रुपए लेकर जा रही थी। मामला उचाना कस्बे के मंगलपुर गांव का है। पुलिस के अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या और लूट का केस दर्ज कर लिया है।
जींद( Jind ) की पुलिस ने बताया कि मृतक पवन कुमारी गांव में बैंक मित्र का काम करती थी। पवन कुमारी को बुजुर्गों की पेंशन बांटनी थी। सोमवार को वह पंजाब नेशनल बैंक की दुर्जनपुर शाखा से करीब 40 बुजुर्गों की पेंशन के 89 हजार 200 रुपये लेकर स्कूटी पर सुरबुरा के लिए निकली थी। जब वह गांव नचारखेड़ा से सूरबूरा की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते से निकल रही थी तो रजबाहा पुल पर दो बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया।
स्कूटी के आगे अचानक बदमाशों के आने के चलते गिर गई और बदमाशों ने उससे बैग छीनने का प्रयास किया। जब पवन कुमारी ने विरोध किया तो बदमाश ने गोली दाग दी और उसकी मौत हो गई। इसके बाद बदमाश जिस बैग में नकदी थी, उसको लेकर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर पास के खेत में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और पवन कुमारी को संभाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
गांव सुरबुरा में बैंक मित्र महिला पवन कुमारी द्वारा सोमवार को पेंशन वितरित करने व उसके गांव में आने वाले रास्ते की जानकारी पहले से ही थी। महिला बैंक कर्मी भी गांव के मुख्य रास्ते की बजाए कच्चे रास्ते से होकर गांव सुरबुरा जा रही थी।
खेतों में काम कर रहे लोगों ने बताया कि बदमाश करीब एक घंटे से ज्यादा समय से रजवाहा पुल मौजूद थे। एक बदमाश मोटरसाइकिल पर बैठा हुआ था, जबकि दूसरा युवक पुल के ऊपर कच्चे रास्ते से नचारखेड़ा की तरफ से आने वाले वाहनों पर नजर रखे हुए था। जब बैंक मित्र पवन कुमारी वहां पर पहुंची तो बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया।पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी कर दी है। जींद( Jind )पुलिस बैंक की CCTV फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। रास्ते की फुटेज भी चेक की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?