छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नक्सल प्रभावित नारायणपुर ( Narayanpur ) जिले में मंगलवार को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की बस को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ा दिया है। घटना में पांच जवान शहीद हो गए हैं जबकि करीब 14 जवान घायल हैं। डीजीपी डीएम अवस्थी ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड के पांच जवान शहीद हुए हैं। बताया जा रहा है कि लगातार 3 आईईडी ब्लास्ट हुए हैं।
नक्सल रोधी अभियान के डीजी अशोक जुनेजा ने जानकारी दी कि नारायणपुर ( Narayanpur ) जिले में नक्सल विरोधी अभियान चल रहा था। डीआरजी की पार्टी अभियान खत्म कर बस से लगभग 4.15 बजे लौट रही थी। इसी दौरान एक पुल पर तीन आईईडी विस्फोट हुए। धमाके की वजह से बस का चालक और दो जवान मौके पर ही शहीद हो गए। जबकि दो जवान अस्पताल में शहीद हुए।
जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर ( Narayanpur ) जिले के कड़ेनार इलाके में धौड़ाई और पल्लेनार के बीच घना जंगल है। नक्सलियों ने यहीं पर घात लगाकर बस को निशाना बनाया और IED ब्लास्ट किया है। बताया जा रहा है कि यह जवान मंदोड़ा जा रहा थे। यह आशंका जरूर जताई जा रही है कि शहीद जवानों की संख्या बढ़ सकती है। घटनास्थल पर अतिरिक्त रिइन्फोर्समेंट पार्टी भी भेजी गई।
नक्सलियों ने 17 मार्च को शांति वार्ता का प्रस्ताव सरकार के सामने रखा था। नक्सलियों ने विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि वे जनता की भलाई के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से बातचीत के लिए तैयार हैं। उन्होंने बातचीत के लिए तीन शर्तें भी रखीं थीं। इनमें सशस्त्र बलों को हटाने, माओवादी संगठनों पर लगे प्रतिबंध हटाने और जेल में बंद उनके नेताओं की बिना शर्त रिहाई शामिल थीं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?