मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh )की राजधानी भोपाल ( Bhopal ) में छेड़छाड़ से परेशान होकर 11वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली । मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला है ,इसमें कॉलोनी के ही एक लड़के का नाम लिखा है। आरोपी 12वीं में पढ़ता है और छात्रा का सीनियर है। स्कूल आते-जाते समय वह छात्रा को रोक लेता था। छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने सुसाइड नोट और परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है।
भोपाल ( Bhopal ) निशातपुरा ( Nishatpura )TI महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार रात छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर तत्काल पीपुल्स अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मर्ग की सूचना अस्पताल से मिली। इस पर पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें छात्रा ने लिखा है कि वह मोहल्ले में ही रहने वाले 18 वर्षीय संदीप के कारण ही जान दे रही है। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी संदीप को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की है।
भोपाल ( Bhopal ) पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता सरकारी दफ्तर में बाबू हैं। सोमवार रात परिजन घर पर ही थे। तभी गुस्से में घर पहुंची नाबालिग ने अपने कमरे में पहुंचकर अंदर से दरवाजा लगा लिया। परिजन दरवाजा खटखटाते रहे, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। इससे पहले कि वे दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचते, वह फंदा लगा चुकी थी। जैसे-तैसे परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त