उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj ) जिले के फूलपुर( Phoolpur )स्थित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड ( IFFCO ) प्लांट में तीन माह में दूसरा बड़ा हादसा हादसा हुआ है। बॉयलर फटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। कुछ घायलों का इलाज फैक्टरी परिसर में स्थित अस्पताल में किया जा रहा है। जबकि कई को रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, इफको ( IFFCO ) फुलपुर ( Phoolpur )इकाई के पी 1 प्लांट में शटडाउन के दौरान 4 नंबर बॉयलर फट गया। इस हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन मजदूरों के घायल होने की सूचना मिल रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आधा दर्जन गंभीर घायलों को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतकों के नाम विजय यादव ( 26) पुत्र देवराज यादव निवासी गांव में मुंगारी थाना करछना प्रयागराज और प्रदीप कुमार (30) पुत्र श्रीनाथ निवासी पाली थाना फूलपुर प्रयागराज हैं।अन्य की अस्पताल में मौत हो गई।
घायलों में गुलाबचंद (30) पुत्र उमाशंकर निवासी नरहरपुर थाना उरा, संदीप (23) निवासी निवासी और अंकित यादव निवासी सराय, अब्दुल मलिक फूलपुर, भोलाराम (55) निवासी औरैया देवा जौनपुर, वीरेंद्र कुमार (40) सोनू (40) निवासी सराय देउवा जौनपुर, जंग बहादुर पटेल, विजय सिंह निवासी करुआडीह थाना फूलपुर, नंद लाल यादव (50) निवासी बीरभानपुर थाना बहरिया शामिल हैं। वर्तमान में इफको प्रबंधन द्वारा अभी तक किसी की मौत की सूचना की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी गंगा पार बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
इससे पहले भी प्रयागराज के फूलपुर ( Phoolpur )स्थित इफको ( IFFCO )के संयंत्र में दिसंबर महीने में हादसा हुआ था। प्लांट की यूरिया इकाई में अमोनिया गैस का टिप होने से दो अफसरों सहित 14 लोग इसकी चपेट में आ गए थे।वहीं असिस्टेंट मैनेजर वीपी सिंह और डिप्टी मैनेजर अभयानंद की मौत हो गई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए हैं। इसको देखते हुए पूरे क्षेत्र में पुलिस को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। घटना को लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 23 दिसंबर 2020 को हुए हादसे के बाद ही कंपनी प्रशासन ने कोई विज्ञापन नहीं लिया और यह दूसरी बड़ी घटना हो गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?