मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के ग्वालियर ( Gwalior) में मंगलवार सुबह ऑटो और बस की आमने-सामने से हुई टक्कर में आटो में सवार 12 महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई। इनमें ऑटो ड्राइवर और इसमें बैठी 12 महिलाएं शामिल हैं। सभी महिलाएं आंगनबाड़ी सेविका थीं।
वहीं राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिवार वालों को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है। इस मामले में ग्वालियर RTO एपीएस चौहान को सस्पेंड कर दिया गया है।
ऑटो ग्वालियर ( Gwalior) से मुरैना रोड पर चमन पार्क की तरफ जा रहा था, जबकि बस मुरैना से ग्वालियर आ रही थी। हादसा आनंदपुर ट्रस्ट अस्पताल के सामने हुआ। पुलिस ने शवों को निकालने का काम किया। बता दें मृतकों में 12 महिलाएं हैं और एक ऑटो चालक शामिल है। जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर ( Gwalior) के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र इलाके में बस और ऑटो के बीच भारी टक्कर हो गई। इस हादसे में तकरीबन 13 लोगों के मरने की खबर है।
बताया जा रहा है कि मृतक महिलाएं आंगनबाड़ी के लिए खाना बनाने का काम करती थी। यह सभी अपना काम खत्म करके दो ऑटो रिक्शा से वापस घर लौट रही थीं, लेकिन एक ऑटो रास्ते में खराब हो गया और ये सभी एक ही रिक्शा में बैठ गईं।ऑटो रिक्शा जैसे ही आगे बढ़ा तो वो आगे एक बस से टकरा गया और ऑटो में बैठी महिलाओं की मृत्यु हो गई।
इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने यहां चक्का जाम कर दिया है और घटनास्थल से आरोपी बस चालक की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan ) ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवार वालों को चार लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?