मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के राजस्व गुप्तचर निदेशालय ने इंदौर (Indore) में बड़ी कार्रवाई की है। डीआरआई की एक टीम ने इंदौर-धार रोड पर एक कार से सवा तीन करोड़ रुपये का तस्करी का सोना ( Gold smuggling )जब्त किया है। मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से सोने के 69 बिस्किट बरामद किए गए।
डीआरआइ इंदौर (Indore) जोनल यूनिट से मिली जानकारी के मुताबिक, धार की ओर से इंदौर आ रही कार को इंदौर के बाहरी क्षेत्र में डीआरआइ की टीम ने रोका। कार में दो व्यक्ति सवार थे। कार की जांच करने पर सीट के नीचे खास तरह से बनाई गई खोखली जगह में सोना छिपाकर रखा गया था। कार में सोने के 69 बिस्किट मिले। प्रत्येक का वजन 100 ग्राम है। बरामद सोने की कुल कीमत 3.18 करोड़ रुपये आंकी गई है।
डीआरआई इंदौर (Indore) ने सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की। तीनों गिरफ्तार तस्करों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। डीआरआई के इंदौर कार्यालय को खुफिया सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में तस्करी को सोना एक कार से इंदौर लाया जा रहा है। इसके बाद एक टीम ने इंदौर-अहमदाबाद मार्ग पर तलाशी शुरू की। इसी दौरान यह सोना जब्त किया गया। डीआरआई के अनुसार सोना तस्करी के लिए कार की सीट के नीचे विशेष तहखाने बने हुए थे।
धार की ओर से सोना लेकर आ रहे दोनों आरोपितों के नाम अजयकुमार पुत्र देवचंद और नासिर मेव पुत्र मोहम्मद रजाक है। अजय आष्टा जिला सिहोर के खामखेड़ा गांव का रहने वाला है, जबकि नासिर गांधीनगर (इंदौर) निवासी है। दोनों एयरपोर्ट रोड स्थित रामचंद्र नगर एक्सटेंशन में रहने वाले व्यापारी गौरव जैन पुत्र महेंद्र कुमार को सोना देने आ रहे थे। डीआरआइ ने तीनों के खिलाफ 135 कस्टम एक्ट में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त