उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बहराइच (Bahraich ).में जिले में एक स्कूल के सहायक अध्यापक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली । शिक्षक ने सुसाइड नोट में 3 शिक्षक और एक टीचर के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नोट में लिखा है। ये चारों लोग पत्नी पर फब्तियां कसते थे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी आंखों के सामने पत्नी के साथ रेप करने धमकी देते थे। इस बात से परेशान होकर शिक्षक ने मंगलवार को स्कूल में ही जहर खा लिया। बुधवार को अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
बहराइच (Bahraich ) के कैसरगंज थाना अंतर्गत जाफर मंजिल में कई परिवार किराए पर रहते हैं। जाफर मंजिल में ही हुजूरपुर के दुसरापारा प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक नीरज चौबे अपनी पत्नी व दो साल की बेटी के साथ रह रहे थे। मंगलवार को उन्होंने जहर पी लिया। उससे पहले एक सुसाइड नोट भी लिया। शिक्षक ने लिखा कि उसकी पत्नी से पड़ोस में रहने वाले चार लोग नीरज कुमार सिंह, अनिल कुमार, मोहम्मद आरिफ और नारायण सेवक गुप्ता आएदिन छेड़छाड़ करते थे। विरोध करने पर जान से मारने और पत्नी के साथ दुष्क र्म करने की धमकी दी जाती थी। इससे परेशान होकर शिक्षक ने जहर पी लिया। बहराइच (Bahraich ) के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज से डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ रेफर किया गया। यहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर चारों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
शिक्षक ने शोषण के शब्द का कई बार प्रयोग किया। अंत में लिखा कि मानसिक रुप से परेशान होकर अब अपना जीवन समाप्त कर रहा हूं। अलविदा दुनिया से। उसके शब्दों से ही काफी दर्द झलकता दिख रहा था।शिक्षक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि शोहदे उसके परिवार को परेशान करते हैं और शिकायत करने की बात करने पर पत्नी के साथ उसकी आंखों के सामने दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देते हैं। इससे उसका मानसिक व सामाजिक शोषण हुआ है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?