उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के गोंडा ( Gonda ) जिले में दंबग की ब्लैकमेलिंग और धमकियों से डरकर दलित मां -बेटी ने की एक साथ आत्महत्या आत्महत्या कर ली । आरोपी दंबग युवक ने विवाहिता का एक अश्लील वीडियो बना लिया था जिसे वायरल करने की बात कहकर वह मां-बेटी को लगातार परेशान कर रहा था।
दबंग युवक अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। परेशान युवती ने उसकी बात मानने से मना किया तो दबंग ने विवाहिता युवती के पति को अश्लील वीडियो भेज दिया। इससे आहत होकर विवाहिता ने अपनी के साथ बुधवार को घर से कुछ दूरी परकटहल के पेड़ से लटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
सूचना पर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, जिला अधिकारी मार्कंडेय शाही ने मौके पर पहुंचे। युवती के चाचा पप्पू पासवान की तहरीर पर गांव के रहने वाले आरोपी युवक के खिलाफ थाना तरबगंज में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
गोंडा ( Gonda ) जिले के थाना तरबगंज क्षेत्र के बेलसर गांव के बाबा नग्रसेन के रहने वाले युवती के चाचा पप्पू ने बताया कि घर पर उसकी भाभी भतीजी के साथ रहती थी। भतीजी की शादी करीब चार माह पूर्व हुई थी। पप्पू का आरोप है कि सत्यम सिंह युवती को एक साल से परेशान करता कर रहा था। जिसको लेकर कई बार उससे कहासुनी हुई, पंचायत भी हुई। मगर सत्यम की हरकतों में सुधार नहीं हुआ।
आरोपी सत्यम सिंह ने अश्लील वीडियो वायरल करने को लेकर धमकाता रहा। इसकी जानकारी जब मां को हुई तो बेटी के साथ ही मां भी दहशत में आ गई। दोनों ने घर छोड़ने का निर्णय लिया और बेटी को संग लेकर अपने मायके चली गई। मगर आरोपी ने इसके बाद खुशबू और उसकी मां को गांव वापस लौटने को के लिए धमकाने लगा। जिससे मजबूरन दोनों को वापस लौटना पड़ा। लेकिन परेशान होकर मां-बेटी ने मंगलवार देर रात घर से कुछ दूरी पर खेत में लगे कटहल के पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
सुबह ग्रामीणों ने दोनों का शव देखा तो गांव में हड़कंप मच गया।गोंडा ( Gonda ) जिले पुलिस ने बताया कि दलित मां-बेटी का शव गांव में एक पेड़ से लटकता मिला है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विवाहिता बेटी के चाचा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए केस दर्ज किया गया है। सीओ तरबगंज को मामले की तफ्तीश सौंपी गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?