उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आजमगढ़ ( Azamgarh ) जिले में प्रधानी का चुनाव लड़ने के लिये के अहमदाबाद ( Ahmedabad) से लौटे अनिल यादव( Anil Yadav )पीट पीटकर मार डाला ।घटना होली के दिन सोमवार की रात बरदह थाना क्षेत्र के असाऊर सोनहरा गांव में घटित हुई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाबत गांव के निवर्तमान प्रधान समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
आजमगढ़ ( Azamgarh ) जनपद के असाऊर सोनहरा गांव निवासी 42 वर्षीय अनिल यादव पुत्र कन्हैया काफी दिनों से गुजरात प्रांत के अहमदाबाद में रहते थे। वहां वह जींस की फैक्ट्री संचालित करता था। गांव की प्रधानी के चुनाव के चलते वह एक सप्ताह पूर्व गांव लौटा था। गांव पहुंचते ही प्रधानी के चुनाव में दावा ठोंक दिया । यह चुनौती निवर्तमान प्रधान और उसके समर्थकों को नागवार गुजरी और अनिल यादव की उम्मीदवारी से भड़के लोगों ने घेरकर उस पर हमला कर दिया होली के दिन सोमवार की रात गांव में उसे लाठी-डंडे से पीट-पीटकर दौड़ा-दौड़ा कर मार डाला ।
जब तक परिजन व उसके समर्थकों को इस बात की जानकारी होती, तब तक हमलावर उसे अधमरा कर चुके थे और मौके से फरार हो गए थे। आनन-फानन घायल अनिल को इलाज के लिए पीएचसी मार्टीनगंज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पुलिस को सूचना देने के साथ ही शव को लेकर घर चले गए। लगभग तीन घंटे बाद पुलिस मृतक के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने चली आई। घटना से गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए फोर्स की तैनाती कर दी गई है। मंगलवार की सुबह प्रधान पद के दावेदार अनिल यादव का शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
वहीं घटना के बाबत परिजनों की तहरीर पर आजमगढ़ ( Azamgarh ) पुलिस ने निवर्तमान प्रधान समेत नौ के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। एसओ बरदह विनोद कुमार का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?