उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ ( Lucknow ) से 27 मार्च को अगवा हुए अधिवक्ता नितिन तिवारी की हत्या ( Lawyer Nitin Tiwari )के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों भाई अधिवक्ता नितिन की प्रताड़ना से तंग आ गए थे, इसलिए उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपियों ने अधिवक्ता का शव उन्नाव के मौरावां इलाके में फेंक दिया।
प्राप्त समाचार के मुताबिक, अधिवक्ता नितिन तिवारी लखनऊ के लालकुआं इलाके रहने वाले थे। 27 मार्च को अधिवक्ता नितिन तिवारी ( Lawyer Nitin Tiwari ) अचानक गायब हो गए। जब वे घर वापस नहीं आए, तो नितिन के भाई मयंक ने कैसरबाग थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दी। पुलिस की टीम जांच पड़ताल में जुटी थी। उधर, उन्नाव जिले में मौरावां पुलिस को 28 मार्च को शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने मौरावां पुलिस को दी थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी की गई तो पता चला कि मृतक अधिवक्ता लखनऊ का रहने वाला है। इसके बाद मौरावां पुलिस ने लखनऊ पुलिस से सम्पर्क किया। कैसरबाग थाना प्रभारी के मुताबिक, नितिन के भाई मयंक ने शनिवार को गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। वहीं शव मिलने के बाद लखनऊ और उन्नाव ( Unnao ) पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि रविवार को वकील का शव मिलने के बाद उन्नाव पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि वकील का गला घोंटने के साथ सिर पर भारी वस्तु से प्रहार करने से उसकी मृत्यु हुई। शव की शिनाख्त होते ही लखनऊ पुलिस की ओर से छानबीन की गई तो पता चला कि शनिवार को वकील नितिन तिवारी ( Lawyer Nitin Tiwari )के पड़ोस में रहने वाले प्रवीण अग्रवाल और विपिन अग्रवाल वकील को अपने साथ कार में कहीं ले गए थे। जिसके बाद में वकील नितिन तिवारी वापस घर नहीं लौटे। दोनों युवक रिश्ते में सगे भाई हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की गई। सोमवार देर रात दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने नितिन के हत्यारों को महज 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। हत्यारे दो सगे भाई हैं और दोनों परचून की दुकान चलाते हैं। इन्होंने पूछताछ में बताया कि वो वकील नितिन की प्रताड़ना से तंग आ गए थे। इसलिए उसकी हत्या( Lawyer Murder)कर दी। फिलहाल पुलिस हत्यारोपियों से पूछताछ में जुटी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?