पंजाब (Punjab) के मशहूर गायक दिलजान ( Singer Diljaan ) की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसा मंगलवार सुबह अमृतसर (Amritsar ) में जंडियाला गुरु के पास हुआ। जानकारी के अनुसार दिलजान की कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिस कारण उनकी कार बेकाबू हो गई और जंडियाला गुरु के पास बने रोड डिवाइडर से टकरा गई।
कार डिवाइडर को तोड़ते हुई कर कई पलटियां खाते हुए लगभग एक किलोमीटर दूर जाकर रुकी। दिलजान की मौके पर ही मौत हो गई। थाना जंडियाला गुरु पुलिस ने सूचना मिलते ही कार से दिलजान को निकाल कर एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने पुलिस टीम को बताया कि दिलजान की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी है।
पुलिस थाना जंडियाला गुरु के अनुसार, दिलजान( Singer Diljaan ) अपनी महिंद्रा केयूवी 100 गाड़ी (पीबी 08 डीएच 3665) में अमृतसर से करतारपुर जा रहे थे। जंडियाला गुरु थाना के एएसआई दुर्लभ दर्शन सिंह ने बताया कि दिलजान गाड़ी में अकेले थे। दिलजान की मौत का समाचार मिलते ही घटनास्थल पर कई कलाकार मौके पर पहुंच गए थे।
दिलजान ( Singer Diljaan )की पत्नी व बेटी विदेश में हैं। उन्हें जानकरी दे दी गई है। वे पांच अप्रैल को अमृतसर पहुंचेंगे। पुलिस ने दिलजान के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। उनका पोस्टमार्टम उनकी पत्नी के आने के बाद ही किया जाएगा।
दिलजान ( Singer Diljaan )के निधन से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि दिलजान को एक रिएलिटी शो से पहचान मिली थी। वे करतारपुर के रहने वाले थे। उनका नया गीत तेरे वरगे जल्द ही रिलीज होने वाला था।दिलजान की मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई सितारे गायक के निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं।
दिलजान पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक अच्छा नाम थे। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी थी।दिलजान की हिट लिस्ट में आधा पिंड, यारां दी गल, शूं करके, हर पल, फर्स्ट लव, मेरा दिल, धरती, तेरे शहर सहित कई और गीत शुमार थे। इसके साथ ही दिलजान का साई के दीवाने गीत भी काफी चर्चा में रहा था।
पंजाबी गायक सुखशिंदर शिंदा ने दिलजान की मौत पर दुख प्रकट किया। सोशल मीडिया पर उन्होंने दिलजान की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ये दुर्भाग्यपूर्ण समाचार सुबह-सुबह मिला। संगीत की दुनिया को नुकसान हुआ है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?