उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मेरठ ( Meerut) जनपद के बहसूमा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक खौफनाक वारदात हो गई। कस्बा स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज परिसर में कक्षा नौ के छात्र को उसके सहपाठी ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद छात्र वहीं नीचे गिर पड़ा। इसके बाद घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मेरठ ( Meerut) पुलिस ने बताया कि गांव का रहने वाला कक्षा 9 का छात्र नितिन (13) पुत्र रोहतास नगर के नवजीवन इंटर कॉलेज में अपना रिजल्ट लेने के लिए गया था।जैसे ही वह कॉलेज से रिजल्ट लेकर बाहर निकला तो उसकी ही कक्षा में पढ़ने वाले वंश पुत्र मूलचंद निवासी अकबरपुर सादात ने उसके सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुआ नितिन जान बचाने के लिए कॉलेज के अंदर दौड़ पड़ा। उसने कॉलेज के प्रधानाचार्य कक्ष में घुसकर बताया कि उसकी ही कक्षा के वंश ने गोली मार दी है।
नितिन को गोली लगी देख प्रधानाचार्य रतीराम मावी घबरा गए। उन्होंने आनन-फानन में पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रधानाचार्य नितिन को अपनी गाड़ी में डालकर स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गए। नितिन की हालत को गंभीर देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। प्रधानाचार्य रतिराम मावी ने बताया कि मेरठ पहुंचने पर उपचार के दौरान नितिन की मौत हो गई।
मेरठ ( Meerut) पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। घटना के बाद आरोपी वंश के घर दबिश दी गई, लेकिन वह घर से फरार है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक नितिन के पिता ने आरोपी वंश के विरुद्ध थाना पर तहरीर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत