मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh )में भोपाल ( Bhopal ) के शाहपुरा थाना इलाके में स्पेशल आर्म्ड फोर्स (SAF) का कॉन्स्टेबल मंगेतर द्वारा शादी से इनकार करने पर इतना भड़क गया कि उसने आधी रात को मंगेतर घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें मंगेतर के भाई की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
आरोपी जवान की तैनाती भोपाल ( Bhopal ) में अरेरा कॉलोनी में RSS कार्यालय समिधा पर थी। ड्यूटी के बाद उसे राइफल गार्ड कमांडर चंद्रभूषण पाराशर के पास जमा करनी थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। वह देर रात राइफल लेकर लड़की के घर पहुंचा। वहां विवाद होने पर उसने लड़की और उसके परिवार पर फायरिंग शुरू कर दी। इस मामले में आरोपी कॉन्स्टेबल और गार्ड कमांडर को सस्पेंड कर दिया गया है।
पीड़ित लड़की ने बताया कि पिछले साल 21 अक्टूबर को कॉन्स्टेबल अजीत से उसकी सगाई हुई थी। दो महीने बाद मई में शादी भी होने वाली थी। लड़की का आरोप है कि अजीत की हरकतें मनोरोगियों की तरह थी। वह धमकाता था। कई बार दोस्तों और रिश्तेदारों को फोन करके परेशान करता था।
मंगलवार रात 11:30 बजे अजीत लड़की के घर पहुंचा। सीधे लड़की के कमरे में गया और सवाल किया- मुझसे शादी करोगी या नहीं? लड़की ने कहा- अभी आप यहां से चले जाएं और परिवार को साथ लेकर आएं तभी बात होगी। इस पर अजीत बिफर गया और गोलियां दागनी शुरू कर दीं। उसने करीब 10 राउंड फायर किए। एक गोली लड़की के भाई रितेश को और एक मां जानकी को लगी।
लड़की और उसके पिता ने अजीत से राइफल छीनी और उसे किचन में बंद कर दिया। उन्होंने भाई और मां को प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां भाई को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि मां की हालत स्थिर बनी हुई है।चश्मदीदों ने बताया कि आरोपी को जब किचन में बंद किया तो वह जोर-जोर से चीखने लगा। उसने अंदर ही अपनी पुलिस की वर्दी भी जला डाली। इसके बाद भोपाल ( Bhopal )पुलिस भी मौके पर आ गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?