नए वित्त वर्ष की शुरुआत में ही केंद्रीय सरकार ने मध्यम वर्ग को तगड़ा झटका दिया है। सरकार ने एक अप्रैल 2021 से छोटी बचत योजनाओं (Small savings schemes )पर ब्याज की दर को घटा दिया है। खास बात यह है कि ब्याज दरों में कटौती का यह नोटिफिकेशन नए वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए जारी किया गया है।
सरकार ने बुधवार को स्मॉल सेविंग स्कीम्स (Small savings schemes )की ब्याज दर में बड़ी कटौती की। इसमें पब्लिक प्रोविडेंट फंड PPF, नेशनल सेविंग स्कीम और सुकन्या समृद्धि योजना( Sukanya Samriddhi Yojana )जैसी पॉपुलर स्कीम्स भी शामिल हैं। नई ब्याज दरें 1 अप्रैल 2021 से लागू होंगी। सेविंग डिपॉजिट पर ब्याज दर सालाना 4% से घटाकर 3.5 % कर दी गई है। PPF की ब्याज दर 7.1% से घटकर 6.4% रह गई है।पांच वर्ष तक की आवर्ती जमा (रिकरिंग डिपॉजिट) योजना पर ब्याज दर 5.8 फीसदी से घटाकर 5.3 फीसदी कर दी गई है।
इसी तरह,छोटी बचत योजनाओं (Small savings schemes ) 1 साल के डिपॉजिट की तिमाही ब्याज दर को 5.5% से कम कर 4.4% किया गया है। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम्स पर अब 7.4% के बजाय 6.5% ब्याज मिलेगा। नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर ब्याज दर 6.8 % से 5.9 %, सुकन्या समृद्धि योजना में 7.6% से 6.9% और किसान विकास पत्र पर ब्याज दर 6.9% से कम कर 6.2 % की गई है।
उधर, सरकार ने पैन को आधार के साथ लिंक करने की तारीख बढ़ा दी है। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते इसकी तारीख बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है। पहले पैन और आधार को 31 मार्च तक लिंक करना था।
आखिरी दिन लोगों को पैन और आधार लिंक करने में दिक्कतें भी आ रही थीं। दरअसल, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रही थी। सोशल मीडिया के जरिए लोग इस परेशानी को लेकर शिकायत भी कर रहे थे। हालांकि अब सरकार ने पैन-आधार लिंक करने की तारीख आगे बढ़ाकर करदाताओं को राहत दी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?