उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur ) में गगहा इलाके के युवा कारोबारी( Young businessman ) जानीपुर रोड स्थित इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के मालिक शंभू मौर्य (33) और उनके कर्मचारी संजय पांडेय (38) की बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना उस वक्त हुई जब शंभू दुकान बंद कर रहे थे। बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। लूट की नीयत से भी हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।
गोरखपुर (Gorakhpur ) के गगहा( Gagaha ) इलाके में महीने भर के भीतर यह दूसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले जिला पंचायत का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे पूर्व बसपा नेता रितेश मौर्या की गोली मारकर हत्या की गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार शम्भू उनके करीबी थे। कुछ लोग रितेश की हत्या से भी इस मामले को जोड़ कर देख रहे हैं। रितेश हत्याकांड की गुत्थी पुलिस अभी तक नहीं सुलझा पाई है। इसी बीच दोहरे हत्याकांड ने पुलिस के इकबाल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 
जानकारी के मुताबिक, गगहा क्षेत्र के कोठा गांव निवासी शंभू मौर्य की गगहा-जानीपुर रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास इलेक्ट्रानिक सामानों की दुकान है। वह देरशाम दुकान बंद करके अक्सर घर चले जाते थे, लेकिन बुधवार को रुके रह गए। रात करीब 8.30 बजे घर जाने के लिए शंभू दुकान बंद कर रहे थे तभी बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
गोलियों की आवाज सुनकर लोग खौफजदा हो गए। जो दुकानें खुलीं थीं, उनके शटर गिर गए। इलाके में सन्नाटा पसर गया। फायरिंग के बाद बदमाश भाग निकले। इसके बाद आसपास के लोग शंभू की दुकान पर पहुंचे। शंभू और उनके कर्मचारी संजय खून से लथपथ पड़े थे। आनन-फानन दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना पाकर गोरखपुर (Gorakhpur ) के एडीजी अखिल कुमार, डीआईजी डॉ प्रीतिंदर सिंह, डीएम के विजयेंद्र पांडियन व एसएसपी दिनेश कुमार पी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने जल्द ही घटना के पर्दाफाश की बात कही है।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त