उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) जिले के छपरौली कस्बे में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। सात साल का बेटा व पांच साल की बेटी की हत्या करके महिला कमरे में ही बैठी रही।मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, अभी इसका पता नहीं चल सका है।
बागपत (Baghpat) में छपरौली के मोहल्ला कुरैशियान में गुलाब की 11 साल पूर्व गांव कोताना निवासी अंजुम से शादी हुई थी। गुलाब हरियाणा के गुडगांव व फरीदाबाद में कपड़ों की फेरी लगाने का काम करता है और हरियाणा में ही रहता है। गुलाब की पत्नी अंजुम अपने पुत्र सात वर्षीय उमर व पुत्री पांच वर्षीय अलसिफा के साथ मोहल्ला
कुरैशियान में स्थित मकान में रहती है। वहीं गुलाब के चार भाई कस्बे के दूसरे मोहल्ले में रहते है।
गुरुवार सुबह उसकी पत्नी अंजुम ने अपने बेटे उमेर (8 वर्ष) और बेटी अलिफ्शा (5 वर्ष) का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। यह सूचना फैली तो कस्बे के लोग सकते में आ गए। सूचना पर बागपत (Baghpat) पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर लिया। बच्चों के शव भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
गुरुवार की सुबह पांच बजे दूधिया भूरा दूध लेकर गुलाब के मकान पर पहुंचा। भूरा के अनुसार मकान के अंदर कमरे में बैठी अंजुम ने चिल्लाकर दूध नहीं लेने व दोनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या करने बात कही। इस पर दूधिया भागकर गुलाब के भाईयों के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी। इस पर गुलाब के सभी भाई व अन्य स्वजन मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंजुम को दबोच लिया। कमरे में बैठी अंजुम रो रही थी। जेठानी इमराना ने बताया कि अंजुम ने दोनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या की है।महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत