मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के मुरैना ( Morena ) जिले की पलिया कॉलोनी में दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां किराना कारोबारी सत्यदेव शर्मा ने पत्नी, बेटे और बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। बाद में उसने खुद भी फांसी लगा आत्महत्या (suicide ) कर ली।
घटना का पता तब चला, जब सुबह 9 बजे दूध वाला घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर उसने पड़ोसियों को सूचना दी और फिर पूरा मामला सामने आया।एक पड़ोसी नीरज ने छत से सत्यदेव के घर में झांका तो एक लटके हुए आदमी के पैर दिखाई दिए। नीरज ने शोर मचाया तो भीड़ लग गई। मोहल्लेवाले दरवाजा तोड़कर घर में घुसे तो सत्यदेव (45), उनकी पत्नी ऊषा (42), बेटे अश्विनी (12) और बेटी मोहिनी (10) के शव मिले। एक दिन पहले ही वह परिवार को श्योपुर के विजयपुर स्थित ससुराल से घर लेकर आया था। आर्थिक रूप से संपन्ना परिवार में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात को कारण क्या रहा, इसके लेकर पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका है।
मुरैना ( Morena) पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटना की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। माता-पिता और मोहल्लेवालों से पूछताछ की जाएगी। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने बताया कि तेज धारवाले हथियार से 3 लोगों का गला काटा गया है। इसके बाद सत्यदेव ने फांसी लगाई है।कमरे में ही खून से सना एक चाकू व हांसिया मिला है। चौक में जाल से फांसी पर लटके मिले मिंटू शर्मा के दोनों हाथ व बनियान भी खून से सनी है।
सत्यदेव का परिवार समृद्ध है। कुछ दिन पहले ही सत्यदेव ने मुरैना ( Morena) मेें 65 लाख का मकान खरीदा है। एक अन्य मकान और 8 बीघा जमीन भी है। सत्यदेव के 3 भाई हैं, सभी के अपने मकान हैं। माता-पिता एक भाई के साथ गांव में रहते हैं। वे जब घटना स्थल पर पहुंचे तो बेसुध हो गए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?