महाराष्ट्र (Maharashtra ) के नासिक ( Nashik ) में बुधवार को गंभीर रूप से बीमार एक कोरोना मरीज बाबासाहेब कोले को जब बेड नहीं मिला तो वह ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर खुद ही नासिक नगर निगम के दफ्तर पहुंच गए। मामले की जानकारी जैसे ही निगम के अधिकारियों को हुई तो आनन-फानन में एम्बुलेंस बुलाकर मरीज को बिटको हॉस्पिटल के कोविड वार्ड में एडमिट करवाया गया। इलाज के दौरान उसने गुरुवार को दम तोड़ दिया।
जांच में सामने आया है कि यह मरीज तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव था और लगातार उसकी हालत बिगड़ रही थी। घर वालों का कहना है कि कई हॉस्पिटल में जाने के बावजूद उसे बेड नहीं मिल रहा था, इसलिए मजबूरी में उसे यह कदम उठाना पड़ा।जांच में यह भी सामने आया है कि उसने स्थानीय पार्षद से भी बेड मुहैया करवाने की गुहार लगाई थी, लेकिन कई प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रयास के बावजूद उसे बेड नहीं मिला। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शख्स नगर निगम के गेट पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। उसके पास उसका एक रिश्तेदार खड़ा है और पास में एक ऑक्सीजन सिलेंडर रखा हुआ है।
बाबासाहेब के परिवार का कहना है कि, दो-तीन दिन पहले उन्हें बिटको अस्पताल ले जाया गया था, जहां से मना किए जाने के बाद उन्हें वहां से वह दूसरे अस्पताल भेज दिया गया। उस अस्पताल ने उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज लेकर जाने के लिए कहा। जब बाबासाहेब को उनके परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे तो अस्पताल ने यह कहते हुए भर्ती करने से मना कर दिया कि कोई बिस्तर खाली नहीं है।
मृतक की पत्नी ने बताया कि, हम बहुत सारे अस्पतालों में गए। किसी ने उसे भर्ती नहीं किया। फिर हम सिविल (अस्पताल) वापस आए और जहां उनकी हालत को देखते हुए उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर लगा दिया गया, लेकिन इसके बाद भी इलाज में लगातार देरी होती रही। हमारी कोई नहीं सुन रहा था। घर वालों का कहना है कि कई हॉस्पिटल में जाने के बावजूद उसे बेड नहीं मिल रहा था, इसलिए मजबूरी में उसे यह कदम उठाना पड़ा। 38 वर्षीय मृतक नासिक के सिडको के कामटवाड़े इलाके का रहने वाला था। वह अपने पीछे इस दुनिया में पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है।
महाराष्ट्र (Maharashtra ) में कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। अस्पतालों में बेड की कमी के कारण कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन और वेंटिलेटर के लिए एक से दूसरे अस्पताल में भटकना पड़ रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?