महाराष्ट्र (Maharashtra ) की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी ) ने पुणे( Pune )में रिश्वत लेने के मामले में यहां की स्थानीय अदालत की जज अर्चना जाटकर ( judge Archana Jatkar ),को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि एसीबी ने इससे पहले इस मामले में एक निलंबित पुलिस अधिकारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने जज को 5 अप्रैल तक एसीबी की कस्टडी में भेज दिया है।रिश्वतखोर जाटकर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसीबी ( ACB),की सहायक पुलिस आयुक्त सीमा मेहंदले ने बताया कि प्रथम श्रेणी न्यायिक अधिकारी अर्चना जाटकर ( judge Archana Jatkar ),ने अपनी अग्रिम जमानत अर्जी बॉम्बे हाईकोर्ट से खारिज होने के बाद विशेष अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।
एसीबी के मुताबिक इस मामले में एक आरोपी शुभावरी गायकवाड ने डेयरी कारोबार करने वाले शिकायतकर्ता से उसके खिलाफ वडगांव मावल कोर्ट में किसी मामले को रफा-दफा करने के लिए 2.5 लाख रुपये रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने एसीबी से इसकी शिकायत की, जिसके बाद गायकवाड को 13 जनवारी को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जांच के दौरान निलंबित इंस्पेक्टर भानुदास जाधव सहित दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान ही इस मामले में जज ( judge Archana Jatkar ) की संलिप्तता पकड़ी गई। उन्होंने बताया कि जज के इशारे पर ही बाकी आरोपी काम कर रहे थे।अधिकारी ने बताया कि अदालत ने जाटकर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें पांच अप्रैल तक एसीबी की हिरासत में भेज दिया।
इससे पहले पिछले माह बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court ) ने मावल कोर्ट के न्यायिक मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (जेएमएफसी) को अग्रिम जमानत (Anticipatory bail) देने से इनकार कर दिया था ,न्यायमूर्ति सारंग कोतवाल ने कहा कि जेएमएफसी अर्चना जाटकर बहुत ही “जिम्मेदारी भरे पद” पर काबिज थीं और उनके खिलाफ लगे आरोपों की गंभीरता को देखते हुए सटीक जांच की आवश्यकता है।” ऐसे मामलों में न्यायिक प्रणाली पर से समाज का विश्वास नहीं उठना चाहिए। जांच एजेंसी को इस मामले में उचित तरीके से जांच करने की जरूरत है।”
जांच का हवाला देते हुए, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि जाटकर और गायकवाड़ ने एक-दूसरे को 147 से अधिक कॉल किए हैं। “ये बातचीत आवेदक के अपराध में शामिल होने के मजबूत संकेत हैं। दोनों आरोपियों के बीच के संबंधों और क्या किसी अन्य मामले में इन दोनों ने समान रूप से काम किया है, को समझने के लिए दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना आवश्यक है।”


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?