केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने शुक्रवार को दावा किया कि ( Mamata Banerjee ) स्पष्ट रूप से पश्चिम बंगाल में चुनावी जंग हार चुकी हैं और राज्य में सत्ता में आने वाली नई भाजपा सरकार की पहली बैठक के एजेंडे में संशोधित नागरिकता कानून का मुद्दा उठाया जाएगा। शाह ने शुक्रवार दिन में दो रोड शो किए जिनमें से एक दक्षिण 24 परगना के बरुईपुर में और दूसरा हुगली जिले में आरामबाग में था।
भाजपा के शीर्ष नेता ने दावा किया कि उन्हें जो फीडबैक मिला है, उसके मुताबिक पार्टी ने पहले ही उन 60 में से 50 सीटें जीत ली हैं जिन पर पहले दो चरणों में मतदान हुआ था और कुल 294 सीटों वाली विधानसभा में वह 200 से ज्यादा सीट जीतेगी। बरुईपुर में अपने रोड शो के दौरान उन्होंने एक टीवी चैनल को बताया कि हम कुल मिलाकर 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।
एक सवाल के जवाब में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah)ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून का मामला पश्चिम बंगाल( West Bengal) में सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार की पहली बैठक के एजेंडे में लिया जाएगा। पार्टी राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।
ममता बनर्जी के नंदीग्राम (Nandigram ) चुनाव खासे अंतर से जीतने के दावे के बारे में पूछने पर शाह ( Amit Shah)ने कहा कि यह साफ है कि वह चुनाव हार चुकी हैं। वह अब ऐसे बड़े दावे कर रही हैं क्योंकि उनके पास कोई विकल्प नहीं है।
नंदीग्राम सीट पर बनर्जी का मुकाबला कभी उनके सिपहसालार रहे शुभेंदु अधिकारी ( Suvendu Adhikari ) से है जो इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर दूसरे चरण में एक अप्रैल को मतदान हुआ था।
गर्मी के बावजूद सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों का फूलों से सजे ट्रक पर मौजूद शाह ( Amit Shah)ने अभिवादन किया और इस दौरान बड़ी संख्या में हाथों में पार्टी के झंडे लिए कार्यकर्ता जय श्री राम तथा ‘आर नोय अन्नाय’ (और अन्याय नहीं) के नारे लगा रहे थे। बरुईपुर का रोड शो एक किलोमीटर लंबा था जबकि आरामबाग का रोड शो 1.5 किलोमीटर का था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?