मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के सागर में हुए सड़क हादसे में इंदौर (Indore) की प्रोफेसर सुनीता यादव ( Prof Sunita yadav ) की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने प्रोफेसर की कार को साइड से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उनका सिर कट कर सड़क पर जा गिरा और धड़ गाड़ी में ही रह गया। कार ड्राइव कर रहे उनके पति भी घायल हो गए। कार में पीछे बैठीं प्रोफेसर सुनीता ( Prof Sunita yadav ) गेट से सिर टिकाए हुए थीं। हादसा इंदौर से आते समय गुरुवार देर रात सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र के चनाटोरिया गांव के पास हुआ।
मृतका के शव को क्षतविक्षत हालत में निकाला गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हादसा इतना वीभत्स था कि जिसने भी देखा वह सहम गया।
प्रोफेसर सुनीता यादव पति कमलेश यादव (40) कटनी के सिविल लाइन में रहती थीं। पहले वह कटनी के गर्ल्स कॉलेज में प्राचार्य थीं। 31 मार्च को वह कटनी से इंदौर गई थीं। यहां कुछ काम निपटाए और रात रुकीं। गुरुवार को कार से इंदौर से कटनी के लिए रवाना हुईं।
कटनी जाते समय बहेरिया थाना क्षेत्र के चनाटोरिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को साइड से टक्कर मार दी। घटना में गेट साइड बैठी प्रोफेसर का सिर ट्रक की चपेट में आ गया। इससे सिर धड़ से अलग हो गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उनके घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर शुक्रवार को पोस्टमाॅर्टम कराया। घटनाक्रम की खबर मिलते ही प्रोफेसर सुनीता यादव ( Prof Sunita yadav ) के परिजन सागर पहुंचे। यहां पुलिस ने शव उनको सौंप दिया। साथ ही घायल पति कमलेश भी अस्पताल से छुट्टी लेकर साथ में कटनी रवाना हुए। बहेरिया थाना प्रभारी गौरव तिवारी ने बताया ट्रक ने कार को टक्कर मारी। घटना में कॉलेज की प्रोफेसर की मौत हुई है। वहीं उनके पति घायल हुए थे। मामले में ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?