उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के सुलतानपुर में फेसबुक पर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ( Maneka Gandhi )के नाम से फर्जी आईडी( Fake Facebook ID )बनाकर बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने एसपी से फोन पर वार्ता कर मामले में कार्रवाई किए जाने की बात कही। पुलिस ने सांसद प्रतिनिधि की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
फेसबुक,( Facebook )पर सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी( Maneka Gandhi ) के नाम पर एक जालसाज ने फर्जी आईडी बना डाली। आईडी बनाते हुए जानसाज ने उस पर बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए एक विज्ञापन निकाल दिया। सांसद की फेसबुक आईडी पर नौकरी के लिए निकाले गए विज्ञापन की जब कुछ लोगों ने पड़ताल शुरू की तो मामला संदिग्ध पाया गया। लोगों ने इसकी जानकारी सांसद मेनका गांधी को दी। प्रकरण संज्ञान में आने पर सांसद मेनका संजय गांधी ( Maneka Gandhi )ने एसपी डॉ. विपिन मिश्र से फोन पर बात करके कार्रवाई की अपेक्षा की। सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने रविवार को नगर कोतवाली में इस संबंध में तहरीर भी दी।
पुलिस ने सांसद प्रतिनिधि की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। नगर कोतवाल भूपेंद्र सिंह ने देर शाम सांसद/पूर्व मंत्री मेनका गांधी के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाने के आरोप में चिनहट, लखनऊ के रहने वाले सोनू साहनी निवासी समस्तीपुर बिहार को गिरफ्तार कर लिया। सोनू साहनी ने मेनका गांधी के नाम से फेसबुक पर एक पेज बनाया और एक मार्केटिंग कंपनी में काम करने का ऐड उस पर डाल दिया। उसने सैलरी का पैकेज भी बड़ा रखा था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?