बीजापुर ( Bijapur ) में नक्सली एनकाउंटर के बाद छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Union Home Minister Amit Shah ) ने कहा कि जवानों का यह सर्वोच्च बलिदान है। उनके इस शौर्य ने इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ पर पहुंचा दिया है। अब हम इसे अंजाम तक लेकर जाएंगे। उन्होंने जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। सीनियर ऑफिसर्स के साथ मीटिंग के बाद गृह मंत्री शाह मीडिया से बात कर रहे थे।
केंद्रीय मंत्री शाह(Amit Shah )ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अफसरों के साथ मीटिंग की है। सभी सुझावों पर कार्रवाई जारी है। कहा कि कैंप खुलने के बाद नक्सली बौखलाए हुए हैं। जहां मुठभेड़ हुई, वह इस बात को साबित करती है कि हम नक्सलियों के इलाके में बहुत अंदर तक पहुंच चुके हैं। फिलहाल मीटिंग में तय बातों के बारे में बताने से गृह मंत्री ने इनकार कर दिया।
गृह मंत्री शाह (Amit Shah )जगदलपुर में जवानों को श्रद्धांजलि देने और अफसरों के साथ बैठक के बाद बीजापुर में बासागुड़ा स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कैंप पहुंचे। इस दौरान शाह ने जवानों से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, पूरा देश और सरकार आपके साथ खड़ी है। इस दौरान दो मिनट का मौन भी रखा गया। बीजापुर से अमित शाह जगदलपुर के लिए निकल गए। यहां वे से वे रायपुर पहुंचेंगे जहां अलग-अलग चार अस्पतालों में भर्ती घायलों जवानों से मुलाकात करेंगे।
जगदलपुर में अमित शाह के साथ मौजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र और राज्य मिलकर नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। संकट की घड़ी में पूरा देश जवानों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा, इस लड़ाई को हम विजय में बदलेंगे। जवानों ने नक्सलियों के गढ़ में घुसकर मारा है। नक्सली अब सिमट गए हैं। कहा, भारत सरकार और राज्य सरकार की ओर से विकास के कार्य में गति लाने का काम किया जा रहा है। इससे पहले रविवार रात असम दौरे से लौटने के बाद उन्होंने कहा था कि यह मुठभेड़ नहीं, युद्ध हुआ है। नक्सलियों की यह अंतिम लड़ाई है। उनकी मांद में घुसकर जवानों ने उन्हें मारा है।
नक्सलियों के खिलाफ इस लड़ाई को अंजाम तक ले जाना मोदी सरकार की प्राथमिकता है।
पिछले 5-6 वर्षों में हमने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में काफी अंदर तक जाकर सुरक्षा कैंप बनाए हैं।
मैं देश को विश्वास दिलाता हूं कि नक्सलियों के खिलाफ ये लड़ाई और तीव्र होगी व हम विजयी होंगे। pic.twitter.com/1UJ76n2jjY
— Amit Shah (@AmitShah) April 5, 2021


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत