छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नक्सली हमले में दो गोली लगने के बाद भी उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ ( Pratapgarh ) के लालगंज के रहने वाले डिप्टी कमाडेंट संदीप द्विवेदी( CRPF Dy Cmdt. Sandeep Dwivedi ) बीजापुर में नक्सलियों से लड़ते रहे संदीप इस हमले में जख्मी हुए हैं।
उनका दाहिना हाथ पट्टियों से लिपटा है। पैर में भी गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन इस सीआरपीएफ के “शेर” चेहरे पर मुस्कान और जोश ऐसा कि मानों फिर से उठ कर चल देंगे घने जंगलों में नक्सलियों को जवाब देने। बातचीत के दौरान वे बीच-बीच में मुस्कुराते भी रहे, इसी दौरान की एक फोटो किसी ने क्लिक की और सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जो अब वायरल है।
बीजापुर ( Bijapur ) में बीते शनिवार को हुई मुठभेड़ में संदीप ( Sandeep Dwivedi )पर नक्सलियों ने गोलियां चलाईं। पहाड़ की ऊंचाई से बम बरसाए। संदीप अपने साथी जवानों को बचाते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे थे। इतने में एक धमाका हुआ वे घायल हो गए। रविवार को इन्हें एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर से रायपुर लाया गया। अब इनका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
गृह मंत्री अमित शाह सोमवार की शाम रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल आए। उन्होंने संदीप द्विवेदी ( Sandeep Dwivedi )से भी मुलाकात की। संदीप बिस्तर पर थे, शाह के आते ही थोड़ा उठे और मुस्कुराकर कहा- हैलो सर, शाह ने कहा- हिम्मत रखो, बच जाएगा तुम्हारा हाथ…पक्का बच जाएगा, कहां के हो? संदीप बोले- सर यूपी, फिर गृह मंत्री शाह ने कहा- डॉक्टर को भरोसा है और मुझे भी कॉन्फिडेंस है, ठीक से आराम करो। जल्दी ठीक हो जाओगे। संदीप मुस्कुराकर बोले- थैंक्यू सर।
संदीप बताते है कि हम शुक्रवार रातभर चलकर शनिवार सुबह करीब 8 बजे बीजापुर और सुकमा जिले के बॉर्डर एरिया के जोनागुड़ा इलाके में पहुंचे थे। नक्सलियों का मूवमेंट हमें दिखा, नक्सलियों ने हम पर फायरिंग कर दी। हमने भी उन्हें करारा जवाब दिया। हमारे लड़कों ने जबरदस्त बहादुरी दिखाई, नक्सलियों ने हमें एंबुश में फंसाने की कोशिश की, मगर हमने उस घेरे को तोड़ा और आगे बढ़े। मीडिया को ये बातें CRPF की कोबरा टीम के सेकंड इन कमांड अफसर संदीप ने बताईं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?